फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fake Software: एक गलत सॉफ्टवेयर मिनटों में खाली कर देगा बैंक खाता, जानिए इससे बचने का तरीका

Wed, 26 Jan 2022 04:48 PM IST
आशिकी पटेल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 26 Jan 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
Fake Software will empty the bank account know how to be safe with cyber crime
एक गलत सॉफ्टवेयर मिनटों में खाली कर देगा बैंक खाता, जानिए इससे बचने का तरीका - फोटो : istock

आज के समय में तकनीकी ने लोगों के काम को जितना आसान बना दिया है ठगी के मामले भी उतने ही बढ़े हैं। पिछले कुछ सालों में साइबर क्राइम के मामले बेहद ही तेजी के साथ बढ़े हैं। जालसाज नए-नए तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आजकल साइबर अपराधी कुछ तरीकों के जरिए मिनटों में आपके बैंक खाते से पैसे उड़ा सकते हैं। इनमें से एक तरीका मालवेयर भी है। मालवेयर को मुख्य तौर पर आपके सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने और उसमें मौजूद आपकी सभी जानकारी को बिना आपकी इजाजत के एक्सेस करने के लिए तैयार किया जाता है। मालवेयर के जरिए जैसे ही अपराधी आपकी जानकारी पा जाते हैं फिर उसका इस्तेमाल आपको ब्लैकमेल करने या फिर आपके मेहनत की कमाई को उड़ाने के लिए करने लगते हैं। लेकिन कुछ तरीके हैं जिन्हें फॉलो करके आप इस तरह की धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे... 

Fake Software will empty the bank account know how to be safe with cyber crime
एक गलत सॉफ्टवेयर मिनटों में खाली कर देगा बैंक खाता, जानिए इससे बचने का तरीका - फोटो : istock
फर्जी सॉफ्टवेयर से कैसे रहें सुरक्षित 
  • सबसे जरूरी बात, कभी भी अपने कंप्यूटर में अनाधिकृत या बिना लाइसेंस वाले सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल नहीं करें। इसके अलावा बिना विश्वास वाली किसी भी फाइल को अपने कंप्यूटर में नहीं डालें। 
Fake Software will empty the bank account know how to be safe with cyber crime
एक गलत सॉफ्टवेयर मिनटों में खाली कर देगा बैंक खाता, जानिए इससे बचने का तरीका - फोटो : istock
  • अपने सिस्टम में एंटी-वायरस और स्पाइवेयर डिटेक्शन को नियमित तौर पर अपडेट करते रहें। कोशिश करें कि रोज अपडेट करें। ऐसा करके आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fake Software will empty the bank account know how to be safe with cyber crime
एक गलत सॉफ्टवेयर मिनटों में खाली कर देगा बैंक खाता, जानिए इससे बचने का तरीका - फोटो : iStock
  • किसी भी सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने से पहले ये जरूर चेक कर लें कि आप क्या इंस्टॉल कर रहे हैं, क्योंकि कोई भी गलत सॉफ्टवेयर आपके डेटा को नुकसान पहुंचा सकता है।  
विज्ञापन
Fake Software will empty the bank account know how to be safe with cyber crime
एक गलत सॉफ्टवेयर मिनटों में खाली कर देगा बैंक खाता, जानिए इससे बचने का तरीका - फोटो : istock
  • किसी भी वेबसाइट या सोशल वेबसाइट पर आए पॉप-विन्डो में कभी भी अपना पासवर्ड, कार्ड डिटेल्स और कोड नहीं डालें। अगर आप अपनी जानकारी इन विन्डोज पर डाल देंगे तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed