{"_id":"61f1191ed48f0a0af17763cf","slug":"tips-and-tricks-what-to-do-when-your-smartphone-falls-into-the-water-tech-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips and Tricks: बारिश में भीग या पानी में डूब गया है आपका स्मार्टफोन, तो बिना घबराएं करें ये काम","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tips and Tricks: बारिश में भीग या पानी में डूब गया है आपका स्मार्टफोन, तो बिना घबराएं करें ये काम
मोबाइल फोन का इस्तेमाल हम सभी लोग करते हैं। इसके आने से हमारे कई काम आसान बन गए हैं। आज पर्सनल, प्रोफेशनल, एजुकेशन, बिजनेस आदि कई जगहों पर स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले जहां छोटे छोटे कामों को करने के लिए हमें इधर से उधर जाना पड़ता था। मोबाइल फोन के आने से हमारा काम घर बैठे कुछ मिनटों में हो जाता है। वहीं अगर मोबाइल फोन में कुछ समस्या आ जाए, तो हमको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार बारिश में भीगने या पानी में डूबने के बाद मोबाइल फोन खराब हो जाता है और ऑन नहीं होता। अगर आपके साथ भी ये हुआ है या कभी होगा, तो इस स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। बस आपको कुछ उपायों को अपनाना होगा, जिन्हें हम बताने वाले हैं। इनकी मदद से आपके फोन के ठीक होने की संभावना बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं -
2 of 5
बारिश या पानी में भीग गया है फोन, तो बिना घबराए करें ये काम
- फोटो : iStock
अगर बारिश में भीगने या पानी में डूबने के बाद आपका फोन ऑन है, तो उसे ऑफ मत कीजिए। ऐसा करने पर शॉर्ट सर्किट हो सकता है। फोन ऑफ करने के लिए आप अपने मोबाइल की बैटरी निकाल सकते हैं। वहीं अगर आपकी बैटरी नॉन रिमूवेबल है, तो फोन के शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है। इस स्थिति में आपको सर्विस सेंटर विजिट करना चाहिए।
3 of 5
बारिश या पानी में भीग गया है फोन, तो बिना घबराए करें ये काम
- फोटो : Pixabay
बैटरी, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड को रिमूव करने के बाद उसे पंखे या किसी हेयर ड्रायर की मदद से सुखाने की कोशिश करें। अगर आपको फोन में कहीं पर पानी दिख रहा है, तो आप रुमाल के सहारे उसे हल्के हाथों से साफ कर सकते हैं। इसे करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि फोन के किसी उपकरण को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बारिश या पानी में भीग गया है फोन, तो बिना घबराए करें ये काम
- फोटो : iStock
वहीं अगर फोन को सुखाने के लिए आपके पास ड्रायर नहीं है, तो आप अपने मोबाइल को सूखे चावल में भी रख सकते हैं। फोन को चावल में रखते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें की चावल हेडफोन के जैक और चार्जिंग जैक में न जाने पाए। इससे आपको दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
बारिश या पानी में भीग गया है फोन, तो बिना घबराए करें ये काम
- फोटो : iStock
अगर इसके बाद भी आपका फोन ऑन नहीं होता है, तो आपको इस स्थिति में फोन के सर्विस सेंटर में जाना होगा। वहां आपके फोन में आ रही दिक्कतों को सर्विस सेंटर इंजीनियर ठीक कर देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।