{"_id":"5c418089bdec227333399358","slug":"how-to-check-email-hacked-or-not-in-latest-data-breach-of-700-million-email-id","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"70 करोड़ लोगों के ई-मेल, पासवर्ड हुए हैक, आपकी आईडी बची है या नहीं, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
70 करोड़ लोगों के ई-मेल, पासवर्ड हुए हैक, आपकी आईडी बची है या नहीं, ऐसे चेक करें
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: अर्पना दुबे
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
HACKED
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नए साल की शुरुआत में हैकिंग का बड़ा मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक 70 करोड़ से भी अधिक लोगों की ई-मेल आईडी और पासवर्ड में सेंध लग चुकी है। इसका दावा ऑस्ट्रेलिया के साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ट्रॉय हंट ने किया है।
2 of 5
MEGA
उनके दावे के मुताबिक लोगों की ई-मेल आईडी और पासवर्ड को फाइल शेयरिंग वेबसाइट मेगा (MEGA) पर अपलोड किया गया था, हालांकि इस वेबसाइट से अब पासवर्ड और ई-मेल वाली फाइल को हटा लिया गया है लेकिन फाइल को हैकर्स ने पहले ही स्टोर कर लिए हैं। अब सवाल यह है कि आपके ई-मेल आईडी और पासवर्ड चोरी हुए हैं या नहीं। इसकी जानकारी कैसे मिलेगी। इसकी जानकारी आप सेकेंडों में प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
3 of 5
pwned
सबसे पहले आपको अपने फोन या लैपटॉप के वेब ब्राउजर में जाना है और फिर इस haveibeenpwned.com टाइप करना है। इसके बाद आपको कैप्चा डालना है और फिर एक नया टैब खुलेगा जिसमें आप अपनी ई-मेल आईडी डालकर चेक कर सकते हैं कि आपकी ई-मेल आईडी हैक हुई है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pwned
यदि आपकी आईडी डालने के बाद यदि आपको Good news — no pwnage found! या फिर Oh no — pwned! लिखा हुआ मिलता है तो समझ लीजिए आपकी आईडी हैक नहीं हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
pwned
इसके अलावा आपके लिए यही बढ़िया होगा कि आप एहतियातन अपने ईमेल का पासवर्ड बदल लें। साथ ही अपने पासवर्ड में नंबर, स्पेशल कैरेक्टर भी इस्तेमाल करें। जीमेल में किसी भी प्रकार की पासवर्ड से संबंधित सेटिंग्स के लिए आप myaccount.google.com पर जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।