फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया, 2 मिनट में मोबाइल से ऐसे करें चेक

Mon, 21 Jan 2019 01:23 PM IST
shubham टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Mon, 21 Jan 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
How to check name in voter list 2019
how to check name in voter list

नए साल में होने वाला लोकसभा चुनाव 2019 सिर पर है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी कर रही हैं और इसी बीच यह भी जरूरी है कि आप भी वोट देने की तैयारी करें लेकिन वोट आप तब ही दे सकते हैं जब मतदाता सूची या वोटर लिस्ट में आपका नाम हो। कई बार ऐसा भी होता है कि पिछले चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में आपका नाम होता है लेकिन आने वाले चुनाव में आपको पता चलता है कि नाम कट गया है। तो चलिए आज हम आपको एक तरीका बताते हैं जिससे आप घर बैठे मोबाइल पर चेक कर सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

How to check name in voter list 2019
how to check name in voter list

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या कट गया है तो सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर में www.nvsp.in टाइप करके ओके कर दें। अब आपके सामने राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल खुल जाएगा।

                  ये भी पढ़ें: Driving License में होने जा रहे ये अहम बदलाव, जानें जरूरी बातें

How to check name in voter list 2019
how to check name in voter list

अब बायीं ओर सर्च का एक बॉक्स दिखेगा, उस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसका यूआरएल http://electoralsearch.in होगा। अब यहां से आप दो तरीकों से अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं। पहला तरीके में आप नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, राज्य, लिंग, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम डालकर अपना नाम पता कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें दूसरा तरीका।

               ये भी पढ़ें: अगले 10 दिनों में लॉन्च होंगी ये 5 बेहतरीन कार, पढ़ें पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
How to check name in voter list 2019
how to check name in voter list

दूसरा तरीका यह है कि आप नाम से सर्च करने के बजाय मतदाता पहचान-पत्र क्रमांक संख्या से सर्च करें। इसके लिए आपको इसी पेज पर विकल्प मिल जाएगा। वोटर आईडी कार्ड की मदद से नाम सर्च करना आसान है, क्योंकि पहले वाले तरीके में आपको कई चीजों के बारे में जानकारी देनी होती है। वैसे बिहार, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के लिए लोगों के लिए मैसेज की सुविधा है। अगली स्लाइड में जानें मैसेज वाला तरीका।

विज्ञापन
How to check name in voter list 2019
how to check name in voter list

वहीं बिहार, आंधप्रदेश और तमिलनाडु के लोग मैसेज भेजकर भी चेक सकते हैं। इसके लिए ELE इसके बाद 10 अंकों वाला मतदाता पहचान संख्या लिखकर 56677 भेज दें। उदाहरण के लिए ELE TDA1234567 लिखें और 56677 पर भेज दें। मैसेज भेजने पर 3 रुपये कटेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed