वैसे तो आजकल दमदार प्रोसेसर और अधिक स्टोरेज वाले फोन बाजार में काफी आ गए हैं, लेकिन यदि आपके पास पुराना फोन है और उसके हैंग होने के कारण आप परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। आप बस इन पांच बातों का ध्यान रखें। इसके बाद देखेंगे कि कैसे आपका फोन मक्खन की तरह चलने लगेगा।
2 of 6
how to solve android phone hanging problem
- फोटो : Amar Ujala
फोन से उन सारी चीजों को डिलीट कर दें जिनकी जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा फोन की सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज पर क्लिक करें, नीचे कैश डाटा (Cache data) का विकल्प आता है, उसे भी साफ कर दें। समय समय पर ये करते रहना चाहिए। एंड्राएड फोन धारक ये आसानी से कर सकते हैं।
3 of 6
how to solve android phone hanging problem
- फोटो : Amar Ujala
अगर आपके फोन में कई सारी एप हैं और तो बेहतर होगा अगर उनमें से कुछ को एक्सटर्नल मेमोरी में ट्रांसफर कर दें। इससे इंटर्नल मेमोरी में जगह बनती रहेगी। चाहें तो एप इंस्टॉल करते वक्त सीधे एक्सटर्नल मेमोरी में ही डालें। सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज पर जाएं, वहां एसडी कार्ड का विकल्प चुनें। यह सुविधा उन्हीं के लिए है जिनके फोन में दोनों मेमोरी होती हैं।
4 of 6
how to solve android phone hanging problem
- फोटो : Amar Ujala
फोन में गाने, वीडियो, तस्वीरें और बाकी डाटा एक्सटर्नल मेमोरी में ही सेव करें। अगर ये इंटर्नल में हैं भी तो इन्हें एक्सटर्नल में डाल दें। अगर आप एक्सटर्नल मेमोरी को डीफॉल्ट मेमोरी चुन लेंगे तो वे खुद ब खुद उसी में जाएंगी और आपको बार बार मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
5 of 6
how to solve android phone hanging problem
- फोटो : Amar Ujala
फैक्ट्री रीसेट का विकल्प तभी इस्तेमाल करें जब सारे तरीके अपना चुके हों। ये वेबसाइट, एप्स और ब्राउजर से आने वाले उस सारे डाटा को हटा देगा जिसकी जरूरत नहीं पड़ती। चूंकि ये सारे ही एप्स, फोन नंबर, फोटो, गाने हटा देता है इसलिए इसे आम तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, लेकिन अगर आप ऐसा करने वाले हैं तो बेहतर है कि पहले सारी चीजें कहीं और सेव कर लें। चाहें तो एसडी कार्ड में ट्रांस्फर कर लें।