सब्सक्राइब करें

आधार में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
UIDAI: update mobile number in aadhar card: All you need to know
how to update mobile no in aadhar card

आधार कार्ड आपके लिए कितना जरूरी है, इसे आपको बताने की जरूरत नहीं है। आप भी अच्छी तरह से जानते हैं कि बैंक, रसोई गैस और राशन जैसी सेवाओं के लिए आधार कार्ड जरूरी है। आधार कार्ड में एड्रेस को लेकर हमने आपको तरीका बता ही दिया है कि आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें और आज हम आपको यह बताएंगे कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें। चलिए जानते हैं।

Trending Videos
UIDAI: update mobile number in aadhar card: All you need to know
how to update mobile no in aadhar card

सबसे पहले आपको बता दें कि आप ऑनलाइन या खुद से आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर नहीं बदल सकते हैं। इसकी जानकारी खुद भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ट्वीट करके दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UIDAI: update mobile number in aadhar card: All you need to know
Aadhaar

यदि आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं तो सबसे पहले आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं और Aadhaar Online Services के विकल्प में से Aadhaar Enrolment सेक्शन में से Enrolment & Update Centres in Banks & Post offices के विकल्प पर क्लिक करें।

UIDAI: update mobile number in aadhar card: All you need to know
how to update mobile no in aadhar card

इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी जिसमें आपसे आपका राज्य, जिला, शहर या गांव पूछा जाएगा। इसमें आप अपना मौजूदा जिला या शहर भी डाल सकते हैं। जरूरी नहीं है कि आप अपने घर का पता ही डालें। इसके बाद कैप्चा डालकर आगे बढ़ें।

विज्ञापन
UIDAI: update mobile number in aadhar card: All you need to know
how to update mobile no in aadhar card

कैप्चा डालने के बाद आपके सामने बैंक/पोस्ट ऑफिस इनरोलमेंट सेंटर्स की लिस्ट खुल जाएगी। इसके बाद इन सेंटर्स पर जाकर आप 30 रुपये देकर आधार कार्ड में अपना नया मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं। इसके अलावा यदि आपको अपने घर के पास किसी आधार सेंटर की जानकारी है तो आप सीधे वहां जाकर अपना मोबाइल नंबर बदलवा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed