सब्सक्राइब करें

Tech Tips: पैरेंट्स को स्मार्टफोन के इन 5 फीचर्स के बारे में जरूर बताएं, मुसीबत में आएंगे काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 05 Oct 2025 05:27 PM IST
सार

Smartphone Features For Parents And Elders: अगर आप अपने पैरेंट्स या बुजुर्गों को स्मार्टफोन गिफ्ट कर रहे हैं, तो सिर्फ फोन देना काफी नहीं है। उन्हें कुछ जरूरी फीचर्स और एप्स के बारे में बताना भी उतना ही अहम है, जो न सिर्फ उनका इस्तेमाल आसान बनाएंगे बल्कि मुसीबत में काम भी आएंगे।

विज्ञापन
smartphone features for parents elders aged upi apps emergency numbers maps and dnd
पैरेंट्स को जरूर सीखाएं स्मार्टफोन के ये फीचर्स - फोटो : AI
एक जमाना था जब लोग फीचर फोन का इस्तेमाल करते थे। ये फोन्स इतने साधारण थे कि बच्चों से लेकर बूढ़ों तक किसी को इनके इस्तेमाल में परेशानी नहीं होती थी। आपके घर के बुजुर्ग भी इसे चलाना बेहद आसानी से सीख जाते थे। लेकिन आज के दौर में उन्हें स्मार्टफोन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार फोन अनलॉक नहीं होता, तो कई बार एप्स ही नहीं मिलते। ऐसे में उनके लिए स्मार्टफोन इस्तेमाल करना सिरदर्द बन जाता है।


अगर आप भी घर के बुजुर्ज या पैरेंट्स को नया स्मार्टफोन दे रहे हैं, तो उनके फोन में कुछ जरूरी एप्स और फीचर्स के बारे में जरूर बताएं। जिससे उसका उपयोग उनके लिए आसान हो सके और वो भी नए जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।
Trending Videos
smartphone features for parents elders aged upi apps emergency numbers maps and dnd
UPI - फोटो : Adobe Stock
फोन में UPI App डालें
कई बुजुर्ग UPI Apps का इस्तेमाल न आने के वजह से आज भी कैश में पेमेंट करते हैं। अगर वो कहीं बाहर निकलें हों और कैश खत्म हो जाए तो परेशानी में पड़ सकते हैं। इसलिए उनके फोन में कोई एक UPI App जरूर इंस्टॉल करें और उन्हें उनका सही इस्तेमाल जरूर बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
smartphone features for parents elders aged upi apps emergency numbers maps and dnd
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक
इमरजेंसी में कॉल करना बताएं
उन्हें कुछ आपातकालीन नंबर जैसे पुलिस, एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड के नंबर इस्तेमाल करने के बारे जरूर बताएं। उनके फोन में ये नंबर सेव कर दें। साथी ही, उन्हें यह भी बताएं कि इमरजेंसी में कॉल करने के लिए स्मार्टफोन के पावर बटन को तीन बार तेजी से दबाकर भी कॉल लगाया जा सकता है। इमरजेंसी कॉल हर स्थिती में काम करता है, चाहे फोन में सिम कार्ड या रिचार्ज न हो तब भी।
smartphone features for parents elders aged upi apps emergency numbers maps and dnd
WhatsApp - फोटो : FREEPIK
मैसेजिंग एप का इस्तेमाल बताएं
मैसेजिंग एप के जरिए आप अपने पैरेंट्स से संपर्क में रह सकते हैं। आप उन्हें बताएं कि उसमें मैसेज कैसे टाइप किया जाता है, इमेज, अटैचमेंट या वॉइस मैसेज कैसे भेजे जा सकते हैं। इससे आप उनकी पल-पल की खबर रख सकते हैं।
विज्ञापन
smartphone features for parents elders aged upi apps emergency numbers maps and dnd
Do Not Disturb का यूज करना सिखाएं - फोटो : Adobe Stock
Do Not Disturb का यूज करना सिखाएं
एक आयु के बाद नींद ना आना आम बात हो जाती है। साथ ही, बुजुर्गों की नींद हल्की सी आवाज में खुलने लग जाती है। इसलिए पैरेंट्स को Do not Disturb फीचर कैसे ऑन करना है उसके बारे में बताएं, ताकि जब भी वे सोने जाएं तो फोन को DND पर लगा दें और वे आराम से सो सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed