Aadhaar Pan Link: आज के समय में आधार और पैन कार्ड को आपस में जोड़ना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि आपकी आर्थिक मजबूती के लिए बहुत जरूरी हो गया है। एक समय था जब सरकार यह सुविधा मुफ्त में दे रही थी, लेकिन अब 2024 से आधार-पैन को लिंक करने के लिए 1000 रुपये की लेट फीस (जुर्माना) देना अनिवार्य कर दिया गया है।
{"_id":"69ec7ddcb610ce58f806090c","slug":"aadhaar-pan-linking-don-t-ignore-the-deadline-know-the-major-financial-losses-2026-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhar Pan Link: क्या आपका भी आधार-पैन कार्ड से नहीं है लिंक? जान लें इसके नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhar Pan Link: क्या आपका भी आधार-पैन कार्ड से नहीं है लिंक? जान लें इसके नुकसान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:09 PM IST
सार
Aadhar Pan Not Link Side Effect: आज से समय बहुत से लोगों का आधार-पैन कार्ड आपस में लिंक है। जिनका आधार-पैन लिंक नहीं वो फाइन से बचने के लिए लिंक नहीं करा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसके क्या नुकसान हो सकते हैं।
विज्ञापन
पैन- आधार लिंक न होने के नुकसान
- फोटो : AI
Trending Videos
पैन कार्ड का आधार से लिंक होना है जरूरी
- फोटो : AI
पैन कार्ड लिंक न होने के बड़े नुकसान
- अगर आधार-पैन लिंक नहीं किया गया, तो आपका पैन कार्ड 'इनऑपरेटिव' हो जाएगा, जिसका मतलब है कि आप इसका कहीं भी उपयोग नहीं कर पाएंगे।
- निष्क्रिय पैन के साथ आप किसी भी बैंक में नया बचत खाता या चालू खाता नहीं खोल सकेंगे।
- फिलहाल आधार-पैन को लिंक करने के लिए ₹1,000 की लेट फीस का भुगतान करना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Aadhar Card New pan card
- फोटो : Amar Ujala
बैंकिंग और निवेश पर पड़ेगा बुरा असर
- पैन लिंक न होने पर आपके बैंक जमा (FD) के ब्याज पर दोगुना टीडीएस काटा जा सकता है।
- आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे और म्यूचुअल फंड में नया निवेश या निकासी पूरी तरह रुक जाएगी।
- सिबिल स्कोर प्रभावित हो सकता है और होम लोन या कार लोन लेने के लिए बैंक आपके आवेदन को खारिज कर सकता है।
पैन कार्ड का आधार से लिंक होना है जरूरी
- फोटो : Adobe Stock
आयकर से जुड़ी मुश्किलें
- अगर आपका टैक्स रिफंड बकाया है, तो पैन कार्ड निष्क्रिय होने की स्थिति में विभाग उसे प्रोसेस नहीं करेगा।
- आप अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे, जिससे आप पर अतिरिक्त पेनल्टी लग सकती है।
- कई वित्तीय लेनदेन पर आपको सामान्य से बहुत अधिक दर पर टैक्स देना होगा।
विज्ञापन
पैन कार्ड का आधार से लिंक होना है जरूरी
- फोटो : AdobeStock
कैसे चेक करें कि आपका आधार-पैन लिंक है या नहीं?
- आयकर विभाग की वेबसाइट (incometax.gov.in) पर जाकर 'लिंक आधार स्टेट्स' पर क्लिक करें।
- आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से UIDPAN लिखकर 567678 या 56161 पर एसएमएस भेजकर भी स्टेटस जान सकते हैं।
- अगर दोनों दस्तावेजों में नाम या जन्मतिथि अलग है, तो पहले उसे सुधारें और फिर बायोमेट्रिक या ओटीपी के जरिए लिंक करें।
