सब्सक्राइब करें

ABY: कैसे बनेगा आयुष्मान कार्ड और साल भर में कितने रुपये का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? यहां जानें सबकुछ

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sat, 25 Apr 2026 02:09 PM IST
सार

Ayushman Card Registration Process: क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आप इस कार्ड से एक साल के भीतर कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? साथ ही क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका जानते हैं? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
ABY: how to apply for ayushman card and one year free treatment limit of ayushman card
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Ayushman Card Free Treatment Limit: आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। जो लोग इसके लिए पात्र होते हैं वे ये कार्ड बनवा सकते हैं और इसके बाद आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।

अगर आप भी इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं, तो आप ये कार्ड बनवा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं और इस आयुष्मान कार्ड से आप एक साल के अंदर कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं। आप आगे आयुष्मान कार्ड के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
ABY: how to apply for ayushman card and one year free treatment limit of ayushman card
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा?

ऑफलाइन बनवा सकते हैं

  • आयुष्मान कार्ड को ऑफलाइन बनवाने के लिए नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
  • यहां पर पात्रता चेक होती है और डॉक्यूमेंट वेरिफाई होते हैं
  • फिर सबकुछ सही रहने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बना दिया जाता है
  • आयुष्मान कार्ड कुछ समय में बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: how to apply for ayushman card and one year free treatment limit of ayushman card
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन भी बन जाएगा

  • आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं
  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmjay.gov.in पर जाकर आपको अप्लाई करना है
  • यहां पर 'I Am Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
ABY: how to apply for ayushman card and one year free treatment limit of ayushman card
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट क्या है?

  • आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
  • इसका मतलब होता है कि आप एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
ABY: how to apply for ayushman card and one year free treatment limit of ayushman card
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आप चाहें एक साल के भीतर एक बार इलाज करवाकर ये लिमिट खत्म कर लें या अलग-अलग इलाज में
  • सरकार आयुष्मान कार्ड में ये लिमिट हर वित्तीय वर्ष में डालती है
  • आप अस्पताल, एप या आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in से अपनी लिमिट चेक कर सकते हैं 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed