पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: एसी के कूलिंग कॉइल्स पर बर्फ जमने का क्या है असली कारण? गैस लीकेज के अलावा भी हो सकती हैं ये वजहें

Fri, 26 Jun 2026 03:50 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 26 Jun 2026 03:50 PM IST
सार

AC Ice Formation Reasons: भीषण गर्मी के किसी भी एसी के कूलिंग क्वायल पर बर्फ जमना एक एसी के खराब होने बड़ा संकेत है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
AC Ice Accumulation: Why Ice Forms on AC Cooling Coils and How to Fix It Easily
एसी में बर्फ जमने के कारण - फोटो : AI

Cooling Coils Freezing: भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में राहत पाने के लिए बहुत से लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं। दिनभर की थकावट के बाद जब हम ठंडी हवा की उम्मीद में एसी ऑन करते हैं, तो दिल को सुकून मिलता है। मगर कई बार इस भीषण गर्मी में आपकी एसी खराब हो जाती है और ठंडी हवा नहीं देती है। ऐसे में कुछ मामलों ये देखने को मिलता है कि इंनडोर यूनिट के कूलिंग कॉइल्स पर बर्फ जमा हुआ है, फिर भी ठंडी हवा नहीं मिल रही है। कुछ मामलों में आउटडोर यूनिट के पाइप पर भी बर्फ देखने को मिलती है।



अक्सर लोग सोचते हैं कि एसी में बर्फ जमने का एकमात्र कारण गैस का खत्म होना या लीक होना है। लेकिन आपको बता दें कि इसके पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे फिल्टर का गंदा होना, हवा का सही बहाव न होना या ब्लोअर फैन की खराबी भी हो सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

AC Ice Accumulation: Why Ice Forms on AC Cooling Coils and How to Fix It Easily
गंदा एयर फिल्टर और ब्लॉक ब्लोअर फैन - फोटो : Freepik

गंदा एयर फिल्टर और ब्लॉक ब्लोअर फैन

  • अगर आपके एसी का एयर फिल्टर हफ्तों से साफ नहीं हुआ है, तो उस पर धूल की भारी परत जमा हो जाती है।
  • इसके कारण कमरे की गर्म हवा कॉइल्स तक नहीं पहुंच पाती और वहां मौजूद नमी हवा के बहाव की कमी के कारण बर्फ में बदल जाती है।
AC Ice Accumulation: Why Ice Forms on AC Cooling Coils and How to Fix It Easily
ब्लोअर मोटर की रफ्तार धीमी होना - फोटो : Freepik

ब्लोअर मोटर की रफ्तार धीमी होना

  • इनडोर यूनिट के अंदर लगा ब्लोअर फैन कमरे में ठंडी हवा फेंकने का काम करता है।
  • अगर इस पंखे की मोटर खराब हो जाए या इसकी रफ्तार बहुत धीमी हो जाए, तो कॉइल्स की ठंडक कमरे में नहीं फैल पाती और वह वहीं जमा होकर बर्फ का रूप ले लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Ice Accumulation: Why Ice Forms on AC Cooling Coils and How to Fix It Easily
कमरे के तापमान को बहुत कम रखना - फोटो : Freepik

कमरे के तापमान को बहुत कम रखना

  • कई लोग कमरे को तुरंत ठंडा करने के चक्कर में रिमोट से तापमान को 16 या 17 डिग्री पर सेट कर देते हैं और उसे लगातार चलने देते हैं।
  • रात के समय बाहरी तापमान कम होने पर कंप्रेसर लगातार चलता रहता है, जिससे कॉइल्स का तापमान माइनस में चला जाता है।
विज्ञापन
AC Ice Accumulation: Why Ice Forms on AC Cooling Coils and How to Fix It Easily
बर्फ जमने की समस्या को ऐसे करें ठीक - फोटो : Freepik
बर्फ जमने की समस्या को ऐसे करें ठीक
  • अगर एसी पर बर्फ जम जाए, तो उसे तुरंत बंद कर दें और पंखे को 'फैन मोड' पर चलाएं ताकि बर्फ पिघल सके।
  • इसके बाद फिल्टर को निकालकर पानी से अच्छी तरह साफ करें। इतना करने के बाद भी अगर समस्या ठीक नहीं हो तो मैकेनिक को बुलाकर कॉइल्स की डीप क्लीनिंग कराएं और गैस प्रेशर चेक करवाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed