Indian Railways: भारतीय रेलवे में रोजाना करोड़ों यात्री सफर करते हैं। अक्सर ट्रेन में सफर करने वाले यात्री रेलवे में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की शिकायत करते रहते हैं। कई बार यात्रियों को दिए गए खाने में गंदगी, कीड़े-मकोड़े या कॉकरोच मिलने जैसी घटनाएं सामने आती हैं। इस तरह के खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। इस तरह के मामलों में रेलवे यात्रियों को शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान करता है। अगर किसी यात्री को ट्रेन में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता खराब लगती है या खाने में गंदगी दिखाई देती है, तो वह तुरंत इसकी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं।
Indian Railways: ट्रेन का खाना खराब है तो चुप न बैठें! रेलवे के इस हेल्पलाइन नंबर से तुरंत दर्ज कराएं शिकायत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प प्रकाश सिंह
Updated Fri, 26 Jun 2026 03:50 PM IST
सार
अगर आपको ट्रेन में सफर करते समय खराब गुणवत्ता वाला खाना मिला है, तो आप इसकी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन