{"_id":"6a3e33b73c244d6a1f0c3adc","slug":"commercial-lpg-supply-restored-as-government-ends-restrictions-2026-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Gas: बड़ी खुशखबरी, एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा एलान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Gas: बड़ी खुशखबरी, एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा एलान
LPG Gas Rule Change: देशभर के व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियों को खत्म करने का निर्णय लिया है। पिछले कुछ समय से अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से जो वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई थी उस कारण सरकार ने व्यावसायिक उपयोग वाले एलपीजी गैस पर कुछ पाबंदियां लगाई थीं।
अब स्थिति में सुधार आने के बाद सरकार ने आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग सेवाओं, छोटे उद्योगों और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को पहले की तरह नियमित गैस उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उनके संचालन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
2 of 5
LPG Gas
- फोटो : ANI
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक अब एलपीजी की उपलब्धता पहले की तुलना में अधिक स्थिर हो गई है। इसी कारण कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए गैस वितरण को पूरी क्षमता के साथ दोबारा शुरू किया जा रहा है।
3 of 5
LPG Gas
- फोटो : ANI
इससे बाजार में आपूर्ति संबंधी जो अनिश्चितता है वह कम होगी और व्यवसायों को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ईंधन प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। इन सबके अलावा भारत सरकार ने साफ तौर पर यह स्पष्ट किया है कि पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देने की नीति में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
LPG Gas
वे संस्थान जिन्होंने पहले से पीएनजी का उपयोग शुरू कर दिया है, वे उसी व्यवस्था को जारी रखेंगे। वहीं जिन इलाकों में पीएनजी नेटवर्क उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं को चरणबद्ध तरीके से इस स्वच्छ और सुविधाजनक विकल्प से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
LPG Gas
- फोटो : अमर उजाला।
कमर्शियल एलपीजी आपूर्ति की पूर्ण बहाली होने से कई उद्योगों को सीधा फायदा मिलेगा। इन सब के अलावा सरकार ने प्रोपेन और ब्यूटेन के उपयोग से जुड़े कुछ पूर्व प्रतिबंधों में भी राहत दिया है। इस निर्णय से व्यवसायिक गतिविधियों को गति देने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।