पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन का खाना खराब है तो चुप न बैठें! रेलवे के इस हेल्पलाइन नंबर से तुरंत दर्ज कराएं शिकायत

Fri, 26 Jun 2026 03:50 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प प्रकाश सिंह Updated Fri, 26 Jun 2026 03:50 PM IST
सार

अगर आपको ट्रेन में सफर करते समय खराब गुणवत्ता वाला खाना मिला है, तो आप इसकी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। 

विज्ञापन
Indian Railways How To Register Complaint If You Get Poor Quality Food
Indian Railways - फोटो : AI Generated

Indian Railways: भारतीय रेलवे में रोजाना करोड़ों यात्री सफर करते हैं। अक्सर ट्रेन में सफर करने वाले यात्री रेलवे में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की शिकायत करते रहते हैं। कई बार यात्रियों को दिए गए खाने में गंदगी, कीड़े-मकोड़े या कॉकरोच मिलने जैसी घटनाएं सामने आती हैं। इस तरह के खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। इस तरह के मामलों में रेलवे यात्रियों को शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान करता है। अगर किसी यात्री को ट्रेन में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता खराब लगती है या खाने में गंदगी दिखाई देती है, तो वह तुरंत इसकी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। 

Indian Railways How To Register Complaint If You Get Poor Quality Food
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

अगर ट्रेन में मिलने वाले खाने में यात्रियों को कॉकरोच, कीड़ा या किसी प्रकार की गंदगी मिलती है, तो वह तुरंत 139 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके इसकी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच की जाएगी। शिकायत करते समय आपको ट्रेन नंबर, कोच और सीट की जानकारी देना होता है। 

Indian Railways How To Register Complaint If You Get Poor Quality Food
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

यात्रियों को खराब भोजन मिलने की स्थिति में उसका फोटो या वीडियो जरूर रिकॉर्ड करना चाहिए। यह साक्ष्य शिकायत प्रक्रिया को मजबूत बनाता है और जांच एजेंसियों को मामले की पुष्टि करने में मदद करता है। इसके अलावा यात्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और संबंधित तस्वीरें या वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways How To Register Complaint If You Get Poor Quality Food
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

अगर जांच में भोजन की गुणवत्ता खराब पाई जाती है। इस स्थिति में यात्री को भोजन के लिए भुगतान की गई राशि का रिफंड दिया जा सकता है। इसके अलावा संबंधित कैटरिंग कंपनी पर कार्रवाई भी की जा सकती है। इस कारण ट्रेन में यात्रा करते समय वहां मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर नजर रखना काफी जरूरी है। 

विज्ञापन
Indian Railways How To Register Complaint If You Get Poor Quality Food
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

ट्रेन में सफर के दौरान अगर कोई अनियमितता दिखाई देती है, तो इस स्थिति में आपको तुरंत शिकायत दर्ज करानी चाहिए। ऐसा करने से भविष्य में अन्य यात्रियों को ऐसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेलवे लगातार अपनी खानपान सेवाओं में सुधार क रने का प्रयास कर रहा है और यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से लेने का दावा करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed