पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chain Pulling: क्या ट्रेन से मोबाइल गिरने पर कर सकते हैं चेन पुलिंग? यहां जानें इससे जुड़े नियम

Fri, 26 Jun 2026 02:22 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 26 Jun 2026 02:22 PM IST
सार

Emergency Chain Penalty: ट्रेन में हर दिन करोड़ों यात्री सफर करते हैं, अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं, जहां कुछ लोगों का फोन गलती से ट्रेन से नीचे गिर जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग चेन खींचने की कोशिश करते हैं, जो की गलत है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Train Chain Pulling Rules Can You Pull the Emergency Chain If Your Mobile Phone Falls Off Know the Law
Train Chain Pulling Rules - फोटो : AI

Train Chain Pulling Rules: ट्रेन के सफर के दौरान खिड़की या दरवाजे के पास बैठे हुए यात्री का कई बार अचानक हाथ से मोबाइल फोन नीचे गिर जाता है। ऐसी स्थिति में घबराहट होना स्वाभाविक है, क्योंकि आज के समय में मोबाइल सिर्फ एक फोन नहीं बल्कि हमारी पूरी डिजिटल दुनिया है। स्मार्टफोन गिरने पर अक्सर यात्रियों के दिमाग में पहला विचार ट्रेन की 'इमरजेंसी चेन' (आपातकालीन जंजीर) खींचने का आता है ताकि गाड़ी रुक जाए और वे अपना फोन ढूंढ सकें।



मगर क्या वाकई मोबाइल गिरने पर चेन पुलिंग करना कानूनी रूप से सही है? रेलवे नियमों की जानकारी न होने की वजह से कई लोग ऐसा कदम उठा लेते हैं, जो उन्हें बड़ी मुसीबत में डाल देता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि रेलवे के नियम इस बारे में क्या कहते हैं।

Train Chain Pulling Rules Can You Pull the Emergency Chain If Your Mobile Phone Falls Off Know the Law
मोबाइल गिरने पर चेन खींचना पूरी तरह अवैध - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल गिरने पर चेन खींचना पूरी तरह अवैध

  • भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, मोबाइल फोन, कीमती सामान या चश्मा गिरने जैसी घटनाएं 'आपातकालीन' श्रेणी में नहीं आती हैं।
  • अगर आप सिर्फ अपना गिरा हुआ फोन वापस पाने के लिए ट्रेन की चेन खींचते हैं, तो इसे एक गंभीर गैरकानूनी कृत्य माना जाता है और आरपीएफ आपको तुरंत हिरासत में ले सकती है।
Train Chain Pulling Rules Can You Pull the Emergency Chain If Your Mobile Phone Falls Off Know the Law
रेलवे एक्ट के तहत जेल और भारी जुर्माना - फोटो : Adobe Stock

रेलवे एक्ट के तहत जेल और भारी जुर्माना

  • रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत बिना किसी ठोस या उचित कारण के ट्रेन की आपातकालीन जंजीर खींचना एक दंडनीय अपराध है।
  • ऐसा करने पर दोषी यात्री को एक साल तक की जेल की सजा, ₹1,000 का जुर्माना या फिर जेल और जुर्माना दोनों की सजा एक साथ भुगतनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Train Chain Pulling Rules Can You Pull the Emergency Chain If Your Mobile Phone Falls Off Know the Law
किन परिस्थितियों में मान्य है चेन पुलिंग? - फोटो : Adobe Stock

किन परिस्थितियों में मान्य है चेन पुलिंग?

  • ट्रेन में अलार्म चेन खींचने की अनुमति सिर्फ तभी होती है जब कोई वास्तविक आपातकाल हो। 
  • जैसे- सफर के दौरान किसी सह-यात्री की अचानक तबीयत बेहद खराब हो जाना, ट्रेन में आग लग जाना, चलती गाड़ी में डकैती या चोरी होना, या फिर कोई छोटा बच्चा या बुजुर्ग यात्री स्टेशन पर छूट जाए और ट्रेन चल पड़े, या फिर किसी व्यक्ति का ट्रेन से गिर जाना।
विज्ञापन
Train Chain Pulling Rules Can You Pull the Emergency Chain If Your Mobile Phone Falls Off Know the Law
फोन गिरने पर क्या है सही और कानूनी तरीका - फोटो : अमर उजाला
फोन गिरने पर क्या है सही और कानूनी तरीका
  • अगर ट्रेन से आपका मोबाइल गिर जाए, तो चेन खींचने के बजाय तुरंत पटरी के किनारे लगे खंभों पर लिखे 'पोल नंबर' को नोट करें। 
  • इसके बाद अगले स्टेशन पर उतरकर आरपीएफ या जीआरपी को इसकी लिखित सूचना और पोल नंबर दें, रेलवे पुलिस आपका फोन ढूंढगी और फोन मिलने पर आपको सुरक्षित रूप से लौटा देगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed