सब्सक्राइब करें

AC Tips: गर्मियों में एसी की कराने जा रहे हैं सर्विसिंग, इन 3 चीजों को जरूर कराएं चेक

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 05:50 PM IST
सार

गर्मी शुरू होते ही एसी की जरूरत तेजी से बढ़ जाती है, लेकिन सही कूलिंग के लिए समय पर सर्विसिंग कराना बेहद जरूरी होता है। सर्विसिंग के दौरान कुछ अहम चीजों की जांच करवा लेने से एसी की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है और बिजली की खपत भी कम हो सकती है।

विज्ञापन
AC Servicing Tips: Check These Important Things Before Using Your Air Conditioner In Summer
AC Service Tips - फोटो : Adobe Stock

AC Tips: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। गर्मियों का सीजन आते ही कई घरों में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में अगर एसी की समय पर सर्विसिंग न कराई जाए तो कूलिंग कम हो सकती है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है। गर्मियों की शुरुआत से पहले एसी की सर्विसिंग और सफाई कराना जरूरी होता है। इससे मशीन बेहतर कूलिंग देती है और लंबे समय तक बिना खराब हुए काम करती है। अगर आप एसी सर्विसिंग कराने जा रहे हैं, तो तीन अहम चीजों की जांच जरूर करानी चाहिए। इन चीजों को नजरअंदाज करने से एसी की परफॉर्मेस खराब हो सकती है और भविष्य में महंगा रिपेयर भी कराना पड़ सकता है।

Trending Videos
AC Servicing Tips: Check These Important Things Before Using Your Air Conditioner In Summer
AC Service Tips - फोटो : Adobe Stock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एसी की कूलिंग काफी हद तक रेफ्रिजरेंट पर निर्भर करती है, जिसे आम भाषा में एसी गैस कहा जाता है। यही गैस कमरे की गर्म हवा को खींचकर उसे ठंडी हवा में बदलती है। अगर गैस का स्तर कम हो जाए तो एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस कारण बिजली की खपत भी बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AC Servicing Tips: Check These Important Things Before Using Your Air Conditioner In Summer
AC Service Tips - फोटो : Adobe Stock

इस वजह से सर्विसिंग के दौरान टेक्नीशियन से गैस प्रेशर की जरूर जांच करवाएं। इसके साथ ही पाइपलाइन या कनेक्शन में कहीं पर लीकेज तो नहीं है, यह भी जांचना जरूरी है ताकि गैस दोबारा कम न हो। एसी कमरे के अंदर नमी कम करने का काम करता है। इस प्रक्रिया में पानी की बूंदें बनती हैं, जो ड्रेन पाइप की मदद से बाहर निकलती हैं। 

AC Servicing Tips: Check These Important Things Before Using Your Air Conditioner In Summer
AC Service Tips - फोटो : Adobe Stock

अक्सर धूल, काई या गंदगी के कारण यह पाइप बंद हो जाता है। ऐसी स्थिति में पानी बाहर निकलने की बजाय इनडोर यूनिट से टपकने लगता है। इससे कमरे की दीवारों में नमी और दाग भी पड़ सकते हैं। इसलिए सर्विसिंग के समय ड्रेन पाइप और वाटर आउटलेट की अच्छी तरह सफाई कराना जरूरी है ताकि पानी का फ्लो बिना रुकावट के बाहर निकल सके।

विज्ञापन
AC Servicing Tips: Check These Important Things Before Using Your Air Conditioner In Summer
AC Service Tips - फोटो : Adobe stock

एसी की आउटडोर यूनिट बाहर लगी होती है, जिसके चलते उस पर धूल और कचरा जल्दी जमा हो जाता है। अगर यूनिट के फैन और दूसरे उपकरण पर ज्यादा गंदगी हो जाए तो परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। इस वजह से सर्विसिंग के दौरान आउटडोर यूनिट की अच्छी तरह सफाई कराना जरूरी होता है। साफ कॉइल और बेहतर एयरफ्लो से एसी ज्यादा प्रभावी तरीके से गर्म हवा बाहर निकालता है और कमरे को जल्दी ठंडा करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed