सब्सक्राइब करें

10000 निवेश करें और कुछ वर्षो में इकट्ठा हो सकते हैं 76.56 लाख, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट है यह फॉर्मूला

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Mon, 23 Mar 2026 02:01 PM IST
सार

हर महीने छोटी रकम बचाकर आप लंबे समय में बड़ा फंड जुटा सकते हैं। 10 हजार रुपये की मासिक SIP, अनुशासित निवेश और कंपाउंड इंटरेस्ट की मदद से आप 20 साल में अच्छे खासे पैसों को इकट्ठा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Mutual Fund Investment Tips In Hindi Check How You Can Build Build a Rupees 76.56 Lakh Corpus in 20 Years
Mutual Fund Investment - फोटो : AI

आप हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करके लंबी समयावधि में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए समझदारी और योजनाबद्ध ढंग से निवेश करना जरूरी है। इसी वजह से कई लोग आज के समय में सिस्टेमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP में निवेश करना पसंद करते हैं। बीते वर्षों में इस क्षेत्र में निवेशकों की संख्या बढ़ी है। अगर कोई निवेशक किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके 20 साल तक हर महीने 10 हजार रुपये उसमें निवेश करता है और उसे सालाना 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में मैच्योरिटी के समय करीब 76.56 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। 

Trending Videos
Mutual Fund Investment Tips In Hindi Check How You Can Build Build a Rupees 76.56 Lakh Corpus in 20 Years
Mutual Fund SIP Investment Tips - फोटो : AdobeStock

एसआईपी में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें एक साथ निवेशक को बड़ी रकम लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। निवेशक हर महीने अपनी आय के अनुसार तय राशि निवेश यहां कर सकता है। 10 हजार रुपये की मासिक SIP उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है, जो नौकरी करते हैं और धीरे धीरे अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund Investment Tips In Hindi Check How You Can Build Build a Rupees 76.56 Lakh Corpus in 20 Years
Mutual Fund SIP Investment Tips - फोटो : AdobeStock

अगर 20 साल में निवेशक कुल 240 महीनों तक 10 हजार रुपये जमा करता है। इस स्थिति में उसकी जेब से कुल 24 लाख रुपये जाएंगे। हालांकि, 10 प्रतिशत के अनुमानित सालाना रिटर्न के आधार पर यह रकम बढ़कर लगभग 76.56 लाख रुपये हो सकती है। यानी निवेशक को करीब 52.56 लाख रुपये का अनुमानित लाभ मिल सकता है। 

Mutual Fund Investment Tips In Hindi Check How You Can Build Build a Rupees 76.56 Lakh Corpus in 20 Years
Mutual Fund SIP Investment Tips - फोटो : AdobeStock

विशेषज्ञों के मुताबिक SIP निवेश का फायदा केवल रिटर्न तक सीमित नहीं होता है, बल्कि यह बाजार में उतार चढ़ाव के असर को भी औसत करने में मदद करता है। बाजार जब नीचे होता है तो निवेशक को ज्यादा यूनिट मिलती हैं। वहीं जब बाजार ऊपर जाता है तो कम यूनिट मिलती हैं। 

विज्ञापन
Mutual Fund Investment Tips In Hindi Check How You Can Build Build a Rupees 76.56 Lakh Corpus in 20 Years
Mutual Fund SIP Investment Tips - फोटो : AdobeStock

हालांकि, निवेश करते समय आपको यह समझना जरूरी है कि 10 प्रतिशत रिटर्न केवल अनुमान है कोई गारंटी नहीं। म्यूचुअल फंड का वास्तविक प्रदर्शन बाजार की स्थिति, फंड के प्रकार और निवेश अवधि पर निर्भर करता है। इस कारण म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed