सब्सक्राइब करें

LPG Gas Cylinder Rule: बुक करने के कितने दिन बाद आपको मिल जाना चाहिए गैस सिलिंडर? नियम जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 20 Mar 2026 05:04 PM IST
सार

Gas Cylinder Booking And Delivery Rules In Hindi: अगर आप गैस सिलिंडर बुक करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको कितने दिन में सिलिंडर मिल जाना चाहिए। इसको लेकर सरकार का नियम तय है।

विज्ञापन
According to the government rules after how many days of booking should you get the gas cylinder
एलपीजी गैस सिलिंडर की कितने दिन में डिलीवरी होती है? - फोटो : Amar Ujala

LPG Gas Cylinder Delivery Rule: जिस तरह से मिडिल ईस्ट में तनाव चल रहा है, उसका असर हमारे देश में साफ देखा जा रहा है। एलपीजी गैस को लेकर देश में लोग परेशान हैं। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस की किसी तरह की कोई कमी नहीं है।



ये भी पढ़ें:- LPG Gas Fraud: एलपीजी गैस सिलिंडर के नाम पर हो सकती है ठगी, एक गलती और निकल जाएंगे खाते से पैसे


ये भी पढ़ें:- Fire in Indore: Ev Cars चार्जिंग की 5 गलतियां, जरा सी भूल से हो सकता है इंदौर जैसा हादसा

इसलिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही अतिरिक्त गैस सिलिंडर बुकिंग करने की जरूरत नहीं है। पर क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करवाते हैं तो आपको इससकी डिलीवरी कितने दिन में हो जानी चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस पर सरकार का नियम क्या कहता है।

Trending Videos
According to the government rules after how many days of booking should you get the gas cylinder
एलपीजी गैस सिलिंडर की कितने दिन में डिलीवरी होती है? - फोटो : Adobe stock

बदल चुका है ये नियम

  • अब एक सिलिंडर बुक करने के तुरंत बाद दूसरा सिलिंडर बुक नहीं किया जा सकेगा
  • आप अगर शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आप एक सिलिंडर बुक करने के कम से कम 25 दिन बाद ही दूसरा सिलिंडर बुक कर पाएंगे


ये भी पढ़ें:- LPG Gas Cylinder Rule: न हो डिलीवरी, तो क्या करें? जानें कितने दिन बाद आपको मिल जाना चाहिए गैस सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
According to the government rules after how many days of booking should you get the gas cylinder
एलपीजी गैस सिलिंडर की कितने दिन में डिलीवरी होती है? - फोटो : Adobe stock
  • पहले आप दूसरे सिलिंडर को 21 दिन बाद बुक कर सकते थे
  • वहीं, ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में सिलिंडर को 45 दिन बाद ही बुक किया जा सकता है
  • ऐसा इसलिए किया गया है ताकि, जो लोग जरूरत न होने पर भी बार-बार बुकिंग करते हैं, उन पर रोक लगेगी और जरूरतमंद लोगों को गैस सिलिंडर मिल सकेगा
According to the government rules after how many days of booking should you get the gas cylinder
एलपीजी गैस सिलिंडर की कितने दिन में डिलीवरी होती है? - फोटो : ANI

बुकिंग करने के कितने दिन बाद होनी चाहिए डिलिवरी?

  • अगर आप गैस सिलिंडर बुक करते हैं, तो नियमों के तहत उपभोक्ता को बुकिंग करने के 2 से 3 दिनों के अंदर गैस सिलिंडर की डिलिवरी होनी चाहिए
विज्ञापन
According to the government rules after how many days of booking should you get the gas cylinder
एलपीजी गैस सिलिंडर की कितने दिन में डिलीवरी होती है? - फोटो : Adobe Stock

ओटीपी भी जरूरी

  • अगर आप गैस सिलिंडर बुक करवाते हैं तो आपको डिलिवरी के समय ओटीपी देना होगा
  • अधिकतर क्षेत्रो में गैस सिलिंडर डिलीवरी के समय ओटीपी जरूरी कर दिया गया है
  • उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए हुए ओटीपी को दर्ज करने के बाद ही डिलीवरी पूरी मानी जाएगी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed