सब्सक्राइब करें

Engine Oil: कैसे पहचानें कि आपकी गाड़ी का इंजन ऑयल असली है या मिलावटी? 2 मिनट में करें ये 'पेपर टेस्ट'

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 25 Mar 2026 06:25 PM IST
सार

How to Identify Fake Engine Oil India: अक्सर लोग जब अपनी गाड़ी का इंजन ऑयल बदलवाते हैं तो मैकेनिक पुराना या नकली तेल डाल देते हैं। ऐसे में खुद से उसकी जांच करना बहुत जरुरी है वरना नकली तेल आपके इंजन को अंदर से खराब कर सकती है। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
How to Check Engine Oil Purity 2-Minute Paper Spot Test and Identification Tips in hindi
इंजन ऑयल - फोटो : Freepik

Engine Oil Purity Test at Home: इंजन ऑयल किसी भी वाहन का सबसे महत्वपूर्ण 'लाइफलाइन' होता है, जो इंजन के पुर्जों को चिकना रखता है और उन्हें घिसने से बचाता है। मगर बाजार में बिकने वाला मिलावटी ऑयल आपकी लाखों की गाड़ी को कबाड़ बना सकता है। जालसाज पुराने इस्तेमाल किए हुए तेल को रिसाइकिल कर ब्रांडेड बोतलों में भरकर बेच रहे हैं।



आज के हाई-परफॉर्मेंस इंजनों के लिए नकली तेल आपकी गाड़ी के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि यह जल्दी गर्म हो जाता है और 'कीचड़' जमा कर देता है। मैकेनिक पर अंधा भरोसा करने के बजाय, आप खुद एक साधारण 'पेपर स्पॉट टेस्ट' से तेल की शुद्धता जांच सकते हैं। यह टेस्ट न सिर्फ तेल की चिपचिपाहट बताता है, बल्कि उसमें मौजूद कार्बन और धातु के कणों के बारे में भी बताता है।

Trending Videos
How to Check Engine Oil Purity 2-Minute Paper Spot Test and Identification Tips in hindi
इंजन ऑयल - फोटो : Adobe Stock

कैसे करें 2 मिनट वाला 'पेपर स्पॉट टेस्ट'?

  • इस टेस्ट के लिए एक साफ सफेद फिल्टर पेपर या टिश्यू पेपर लें।
  • गाड़ी की डिपस्टिक निकालें और तेल की एक बूंद कागज पर टपकाएं।
  • इसे 2 मिनट तक सूखने दें। अगर तेल एक साफ, हल्का पीला या सुनहरा घेरा बनाता है, तो वह असली है। 
  • वहीं अगर कागज के बीच में काला धब्बा रह जाए या गहरे रंग का घेरा बने, तो समझ लीजिए कि तेल मिलावटी है या बहुत पुराना हो चुका है और उसे तुरंत बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Engine Oil Purity 2-Minute Paper Spot Test and Identification Tips in hindi
कार - फोटो : Freepik

रंग और गंध से भी करें असली-नकली की पहचान

  • असली इंजन ऑयल का रंग शहद जैसा साफ और पारदर्शी होता है।
  • अगर बोतल खोलते ही तेल से जलने की तीखी गंध आए, तो वह रिसाइकिल किया हुआ पुराना तेल हो सकता है।
  • इसके अलावा तेल की एक बूंद को अपनी उंगलियों के बीच रगड़ कर देखें। असली तेल में बहुत अच्छी चिकनाहट होती है। 
  • अगर आपको उंगलियों के बीच रेतीला अहसास या खुरदरापन लगे, तो वह मिलावटी है। 
How to Check Engine Oil Purity 2-Minute Paper Spot Test and Identification Tips in hindi
इंजन ऑयल - फोटो : Freepik
नकली तेल डालने से इंजन पर क्या असर होता है?
 
  • मिलावटी तेल इंजन के भीतर घर्षण बढ़ा देता है, जिससे माइलेज गिर जाता है और इंजन ज्यादा आवाज करने लगता है।
  • यह तेल हाई टेंपरेटर पर अपनी चिकनाहट खो देता है, जिससे पिस्टन और सिलेंडर ब्लॉक के जाम होने का खतरा रहता है।
  • लंबे समय तक नकली तेल के इस्तेमाल से टर्बोचार्जर और वाल्व खराब हो सकते हैं, जिसका रिपेयरिंग खर्च ₹50,000 से ऊपर जा सकता है। इसलिए अच्छी मोबिल ऑयल का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
How to Check Engine Oil Purity 2-Minute Paper Spot Test and Identification Tips in hindi
इंजन ऑयल - फोटो : Freepik
हमेशा अधिकृत डीलर से ही खरीदें ऑयल
  • गाड़ी की लंबी उम्र के लिए हमेशा 'ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर' के बताए गए ग्रेड का ही तेल इस्तेमाल करें।
  • आज के समय में इंजन तकनीक काफी संवेदनशील हो गई है, इसलिए सिर्फ सीलबंद डिब्बे ही खरीदें और मैकेनिक के सामने ही उसे खुलवाएं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed