CBSE 10th Result 2026 Today: आज यानी 15 अप्रैल 2026 को सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने वाले हैं। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होते ही जहां छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल होता है, वहीं साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं। ठग अक्सर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजकर छात्रों को "रिजल्ट जल्दी देखने" या "नंबर बढ़ाने" का झांसा देते हैं।
{"_id":"69df2026d887d26a850cf0b3","slug":"board-results-2026-fraud-alert-beware-of-fake-links-and-scams-or-lose-your-bank-balance-2026-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Result 2026 Fraud Alert: बोर्ड रिजल्ट चेक करते समय बरतें ये सावधानियां, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Result 2026 Fraud Alert: बोर्ड रिजल्ट चेक करते समय बरतें ये सावधानियां, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 15 Apr 2026 04:12 PM IST
सार
Board Result 2026 Scams: अक्सर कुछ छात्र या उनके अभिवावक रिजल्ट देखने की जल्दीबाजी में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह वे साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि रिजल्ट देखते समय क्या सावधानियां बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
बोर्ड रिजल्ट देखने वाले बच्चे सावधान
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
कैसे जाल बिछाते हैं स्कैमर?
- फोटो : Freepik
कैसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग?
- व्हाट्सएप पर 'सबसे पहले रिजल्ट देखें' जैसे मैसेज के साथ भेजे गए संदिग्ध लिंक आपके फोन का डेटा चुरा सकते हैं।
- ठग खुद को बोर्ड अधिकारी बताकर फेल छात्रों को पास कराने के बदले पैसे की मांग करते हैं।
- असली बोर्ड की वेबसाइट जैसी दिखने वाली फर्जी साइट्स बनाकर आपकी मार्कशीट और आधार नंबर जैसी जानकारी मांगी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजल्ट देखते समय क्या करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
रिजल्ट देखते समय क्या करें और क्या नहीं?
- सिर्फ सरकारी साइट पर ही रिजल्ट देखें। इसके लिए हमेशा 'nic.in' या 'gov.in' वाली आधिकारिक बोर्ड वेबसाइट का ही उपयोग करें।
- अपना रोल नंबर, जन्म तिथि या माता-पिता का आधार किसी भी अनजान व्यक्ति या अनौपचारिक वेबसाइट पर न डालें।
- ध्यान रखें कि रिजल्ट देखने के लिए कोई भी बोर्ड कभी भी आपसे ऑनलाइन पेमेंट या यूपीआई पिन नहीं मांगता है।
अगर ठगी हो तो शिकायत करें
- फोटो : Freepik
अगर ठगी हो जाए तो तुरंत क्या करें?
- साइबर धोखाधड़ी होते ही तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
- अपनी शिकायत आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं ताकि अन्य लोग बच सकें।
- अपने बैंक को तुरंत कॉल करके कार्ड और खाता ब्लॉक कराएं ताकि खाते में बचे हुए पैसे सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
गलत लिंक पर न क्लिक करें
- फोटो : Freepik
सतर्कता ही सुरक्षा है
- अभिवावक बच्चों को डिजिटल सुरक्षा के बारे में बताएं और किसी भी अनजान कॉल पर विश्वास न करने की सलाह दें।
- किसी भी सूचना को बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल या प्रेस रिलीज से जरूर वेरिफाई करें।
