{"_id":"69b68368fc9eadc2ce02279a","slug":"cooking-options-besides-gas-stove-in-india-gas-stove-ke-alawa-kis-par-khana-bana-sakte-hain-2026-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooking Options: लोगों के बेहद काम के हैं ये गैजेट्स, गैस चूल्हा की जरूरत ही नहीं पड़ेगी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cooking Options: लोगों के बेहद काम के हैं ये गैजेट्स, गैस चूल्हा की जरूरत ही नहीं पड़ेगी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:02 PM IST
सार
Smart Kitchen Gadgets: एलपीजी की किल्लत के बीच अगर आपको खाना बनाने में दिक्कत आ रही है, तो यहां कुछ उपकरणों की लिस्ट दी जा रही है।
विज्ञापन
खाना बनाने के काम आएंगे ये गैजेट
- फोटो : Adobe stock
Smart Kitchen Gadgets During LPG Crisis: देशभर में एलपीजी सिलिंडर की कमी के कारण कई घरों में खाना बनाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में कुछ आधुनिक और ऊर्जा-कुशल उपकरणों की मदद से आप बिना एलपीजी के भी खाना आसानी से बना सकते हैं। ये न केवल समय बचाते हैं बल्कि ऊर्जा की खपत भी कम करते हैं।
Trending Videos
खाना बनाने के काम आएंगे ये गैजेट
- फोटो : Adobe stock
इन्डक्शन स्टोव
- इन्डक्शन स्टोव आजकल सबसे लोकप्रिय गैस विकल्पों में से एक है।
- ये बिजली की मदद से तवे या पॉट को सीधे गर्म करता है, जिससे खाना जल्दी और समान रूप से पकता है।
- इसकी ऊर्जा खपत आमतौर पर पारंपरिक इलेक्ट्रिक प्लेट या गैस से कम होती है।
- इसपर छोटे या बड़े दोनों प्रकार के बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं। य
विज्ञापन
विज्ञापन
खाना बनाने के काम आएंगे ये गैजेट
- फोटो : Adobe stock
इलेक्ट्रिक राइस कुकर
- राइस कुकर का इस्तेमाल केवल चावल पकाने के लिए नहीं बल्कि दाल, खिचड़ी और भाप में पकने वाले व्यंजन बनाने के लिए भी किया जा सकता है।
- ये समय बचाने के साथ-साथ ऊर्जा की बचत करता है क्योंकि इसमें तापमान स्वचालित रूप से नियंत्रित रहता है।
खाना बनाने के काम आएंगे ये गैजेट
- फोटो : Adobe stock
माइक्रोवेव ओवन
- माइक्रोवेव ओवन केवल खाना गर्म करने का साधन नहीं है।
- इसके जरिए आप स्टिर-फ्राई, बेकिंग, ग्रिलिंग और डीफ्रॉस्टिंग भी कर सकते हैं।
- यह कम समय में खाना तैयार करता है और ऊर्जा की खपत भी अपेक्षाकृत कम होती है।
- छोटे परिवार या अकेले रहने वालों के लिए यह एक आदर्श विकल्प है।
विज्ञापन
खाना बनाने के काम आएंगे ये गैजेट
- फोटो : Adobe stock
इलेक्ट्रिक तवा
- इलेक्ट्रिक ग्रिल और तवा रोटियों, पराठों, पैनकेक और सब्ज़ियों को जल्दी पकाने में मदद करते हैं।
- इनका तापमान नियंत्रित होता है और यह बिना गैस के भी समान रूप से खाना तैयार करता है।
- इन्हें साफ करना आसान होता है और यह लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं।