सब्सक्राइब करें

Dating App Alert: सावधान! डेटिंग एप के जरिए आपकी नाक के नीचे से ऐसे खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sat, 14 Mar 2026 06:11 PM IST
सार

Dating App Fraud: वैसे तो लोग डेटिंग एप पर अपना प्यार ढूंढने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं यहां आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है? शायद नहीं, पर आपको डेटिंग एप पर होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

विज्ञापन
Dating App Scam: How to avoid dating app fraud check here
डेटिंग एप इस्तेमाल करते समय किन बातो का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Dating App Scam Alert: कहते हैं सच्चा प्यार आसानी से नहीं मिलता, लेकिन डेटिंग एप ने लोगों की इस परेशानी को थोड़ा तो कम कर ही दिया है। दरअसल, लोग डेटिंग एप पर जाते हैं और खुद को रजिस्टर करने के बाद अपने मैच को ढूंढते हैं। यहां से लोगों को अपनी पसंद भी मिलती है।



इनसे लोग पहले मिलते-जुलते हैं, समझते हैं, जानते-पहचानते हैं आदि। पर क्या आप जानते हैं इन डेटिंग एप के जरिए आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है? अगर नहीं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है। कई लोग यहां पर नकली प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठगने के काम भी करते हैं। इसलिए आपको इनसे बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं।

Trending Videos
Dating App Scam: How to avoid dating app fraud check here
डेटिंग एप इस्तेमाल करते समय किन बातो का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

कैसे होता है फ्रॉड?

  • यहां पर पहले जालसाज आपको अपनी बातों में फंसाते हैं
  • आपको विश्वास में लेते हैं और ऐसे दिखाएंगे कि जैसे वे आपके लिए तत्पर हैं
  • फिर जब आप उन पर विश्वास करने लगते हैं, तो वे आपसे आपकी गोपनीय जानकारी ले लेते हैं और फिर आपके साथ ठगी कर देते हैं
  • कई लोग तो प्यार भरी बातें करके अच्छे खासे पैसे लेकर चंपत हो जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Dating App Scam: How to avoid dating app fraud check here
डेटिंग एप इस्तेमाल करते समय किन बातो का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बचें इन जालसाजों से?

पहला तरीका

  • सबसे पहले तो आपको प्रोफाइल की अच्छे से जांच करनी चाहिए
  • देखें की फ्रोफाइल में फोटो असली है या AI वाली
  • क्या फोटो बहुत आकर्षक वाली है, तो थोड़ा सावधान रहें 
  • बायो कैसा लिखा है, फोन नंबर दिया है या नहीं, ईमेल आईडी सही है या नहीं आदि
Dating App Scam: How to avoid dating app fraud check here
डेटिंग एप इस्तेमाल करते समय किन बातो का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका

  • अगर डेटिंग एप पर आपकी किसी से दोस्ती हुई है, तो हर कदम संभलकर रखें
  • कई लोग आपको अपनी दुखभरी कहानी सुनागर आपसे पैसे मांग सकते हैं
  • ऐसे में अगर आप किसी को पैसे दे रहे हैं, तो अच्छे से सोच समझ लें
  • कई लोग झूठी कहानियां सुनाकर पैसे ठग लेते हैं
विज्ञापन
Dating App Scam: How to avoid dating app fraud check here
डेटिंग एप इस्तेमाल करते समय किन बातो का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा तरीका

  • अगर दोस्ती अच्छी हो जाती है तो लोग मिलने लगते हैं
  • मिले, लेकिन पब्लिक प्लेस पर मिले
  • किसी अनजानी या सुनसान वाली जगह पर मिलने से बचें
  • अगर आप महिला हैं, तो आपको खासतौर पर इन बातों का ध्यान रखना चाहिए
  • कोशिश करें कि अकेले न मिले और अपने साथ किसी को लेकर जाएं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed