सब्सक्राइब करें

Train Coach: ट्रेन के 1st, 2nd और 3rd AC में क्या होता है अंतर? यहां जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 02 Jun 2026 12:38 PM IST
सार

First AC Second AC And Third AC Mein Kya Fark Hota Hai: क्या आप जानते है कि फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी में क्या फर्क है? आप यहां इन तीनों क्लास में अंतर यहां समझ सकते हैं।

विज्ञापन
difference between 1st 2nd and 3rd AC in a train mein first second aur third ac mein kya fark hai
ट्रेन के फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी में क्या फर्क होता है? (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala AI

First AC Second AC And Third AC Difference: अगर आप ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो आप अपनी सुविधा के हिसाब से क्लास चुन सकते हैं जिसमें जनरल कोच, स्लीपर क्लास से लेकर फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी तक की सुविधा उपलब्ध है।

बात अगर फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी की करें, तो क्या आप इन तीनों के बीच के अंतर को जानते हैं? शायद नहीं, पर कोई नहीं। हम यहां जानने की कोशिश करेंगे कि फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी में क्या अंतर होता है। आप आगे इन तीनों में अंतर जान सकते हैं...

difference between 1st 2nd and 3rd AC in a train mein first second aur third ac mein kya fark hai
ट्रेन के फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी में क्या फर्क होता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या होता है फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी में अंतर?

थर्ड एसी

  • थर्ड एसी का किराया स्लीपर कोच से थोड़ा अधिक होता है
  • इसमें आपको एक कंपार्टमेंट 6 सीट मिलती है
  • इसमें 2 लोअर, 2 मिडिल और 2 अपर सीट होती हैं
  • इस कोच में प्राइवेसी के लिए कोई पर्दा नहीं होता
  • सोने के लिए कंबल, चादर मिलता है और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा होती है
Trending Videos
difference between 1st 2nd and 3rd AC in a train mein first second aur third ac mein kya fark hai
ट्रेन के फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी में क्या फर्क होता है? - फोटो : AdobeStock

सेकंड एसी

  • सेकंड एसी थर्ड एसी से थोड़ा महंगा होता है
  • इसमें थर्ड एसी की तरह हर कंपार्टमेंट में 6 नहीं बल्कि, सिर्फ 4 ही सीट होती है
  • इसमें एक कंपार्टमेंट में 2 अपर और 2 लोअर सीट ही होती है
  • हर बर्थ में बाहर की तरफ से पर्दे लगे होते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
difference between 1st 2nd and 3rd AC in a train mein first second aur third ac mein kya fark hai
ट्रेन के फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी में क्या फर्क होता है? - फोटो : AdobeStock
  • आरामदायक और चौड़ी सीटें होने के साथ ही साफ-सुथरा वॉशरूम होता है
  • इन कोचों में अटेंडेंट की सेवा उपलब्ध होती है
  • सोने के लिए बिस्तर होता है और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा होती है
  • राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में लगे सेकंड एसी के कोच के किराए में भोजन भी शामिल होता है
विज्ञापन
difference between 1st 2nd and 3rd AC in a train mein first second aur third ac mein kya fark hai
ट्रेन के फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी में क्या फर्क होता है? - फोटो : AdobeStock

फर्स्ट एसी

  • फर्स्ट एसी का किराया महंगा होता है और ये लग्जरी कोच होता है
  • इसमें आपको पूरी तरह से बंद केबिन और कूपे मिलते हैं जिनकी वजह से प्राइवेसी मिलती है
  • फर्स्ट एसी के कूपे में आप अपने साथ अपने पालतू जानवर जैसे- कुत्ता, बिल्ली को साथ ले जा सकते हैं
  • केबिन में 4 लोगों के बैठने और सोने की सुविधा होती है जबकि, कूपे में 2 लोगों की
  • इसमें वॉशबेसिन की सुविधा होती है और खानपान की भी व्यवस्था होती है
  • प्रीमियम बेडरोल, चौड़ी सीट, कंबल गद्दा आदि की सुविधा मिलती है
  • चार्जिंग की सुविधा होती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed