RO Waste Water Reuse: आज के समय में शुद्ध पानी पीने के लिए अधिकतर घरों में आरओ प्यूरीफायर का इस्तेमाल किया जाता है। मगर इसकी एक बड़ी खामी यह है कि 1 लीटर शुद्ध पानी देने के बदले यह लगभग 3 लीटर पानी बर्बाद कर देता है। यह 'वेस्ट वाटर' असल में पूरी तरह बेकार नहीं होता, बल्कि इसमें केवल टीडीएस और अशुद्धियों की मात्रा अधिक होती है।
{"_id":"69c68d56334b28cc010de02d","slug":"don-t-let-it-drain-4-creative-ways-to-reuse-ro-waste-water-at-home-2026-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RO Waste Water: आरओ से निकलने वाले 'वेस्ट वाटर' को इन चार जगहों पर कर सकते हैं इस्तेमाल, यहां जानें डिटेल्स","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
RO Waste Water: आरओ से निकलने वाले 'वेस्ट वाटर' को इन चार जगहों पर कर सकते हैं इस्तेमाल, यहां जानें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:29 PM IST
सार
Recycling of RO Waste water: अक्सर ये देखने को मिलता है कि आरओ से निकलने वाले वेस्ट वाटर को लोग नाली में बहा देते हैं। मगर आइए इस लेख में उस वेस्ट वाटर के कुछ सदुपयोग के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
पीने का पानी
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
पोछा लगाना
- फोटो : Adobe Stock
घर की सफाई और पोंछा लगाने में उपयोग
- बाथरूम की टाइल्स या घर के फर्श की सफाई के लिए आरओ वेस्ट वाटर एक बेहतरीन विकल्प है।
- हालांकि इसमें साल्ट अधिक होता है, इसलिए पोंछा लगाते समय आप इसमें थोड़ा सा साधारण पानी और फर्श साफ करने वाला लिक्विड मिला सकते हैं।
- इससे फर्श पर सफेद धब्बे नहीं पड़ेंगे और कीटाणुओं का भी सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
gardening
- फोटो : Adobe stock
पौधों को पानी देने और बागवानी के लिए
- आप इस पानी का उपयोग अपने गार्डन या गमलों में पानी देने के लिए कर सकते हैं।
- जिन पौधों का टीडीएस सहने की क्षमता अधिक होती है, उनके लिए यह सुरक्षित है।
- मगर इंडोर प्लांट्स या नाजुक फूलों पर इसे सीधे डालने के बजाय साधारण पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें। यह मिट्टी की नमी बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है।
Car Wash
- फोटो : Freepik
गाड़ियों को धोने और टॉयलेट फ्लश में
- अपनी कार या बाइक धोने के लिए ताजे पानी के बजाय आरओ का वेस्ट वाटर का इस्तेमाल करना एक बेहतरीन बचत है।
- एक कार धोने में लगभग 80-100 लीटर पानी खर्च होता है, ऐसे आप इस वेस्ट वाटर का इस्तेमाल कार धुलने के लिए कर सकते हैं।
- इसके अलावा इस पानी को इकट्ठा करके सीधे टॉयलेट फ्लश टैंक में भी डाला जा सकता है, जिससे रोजाना भारी मात्रा में फ्रेश पानी बचता है।
विज्ञापन
पीने का पानी
- फोटो : Adobe Stock
आज के दौर में जल संरक्षण अब सिर्फ एक विकल्प नहीं बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी बन चुका है। आरओ से निकलने वाले पानी को एक टैंक या ड्रम में इकट्ठा करने की आदत डालें। ये अगर आप मेट्रो सिटी में रहते हैं तो ये छोटी-छोटी सावधानियां और रिसाइकिलिंग के ये तरीके आपके पानी के बिल को भी कम कर सकते हैं।