सब्सक्राइब करें

Bank Loan Tips: नहीं चुका पाए बैंक लोन और अब रिकवरी एजेंट दे रहे हैं धमकी, जानें कहां कराएं शिकायत दर्ज

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sat, 13 Jun 2026 04:52 PM IST
सार

Bank Loan Recovery Agent Ki Complain Kaha Kare: आरबीआई द्वारा बैंक का लोन रिकवरी करने वाले लोगों के लिए नियम तय हैं। अगर वे इन नियमों का पालन नहीं करते हैं और उधारकर्ताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं, तो आप इनकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
File a complaint here if bank loan recovery agents threaten you check here
बैंक के भेज गए रिकवरी एजेंट की शिकायत कहां करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Rule For Bank Loan Recovery Agent: आज के समय में लगभग हर कोई किसी न किसी जरूरत को पूरा करने के लिए लोन लेता है। कोई क्रेडिट कार्ड बनवाता है, तो कोई पर्सनल लोन, कार लोन, होम लोन आदि लेता है। बैंक भी ग्राहकों को उनकी जरूरत के लिए लोन देता है। पर कई बार कई ग्राहकों के साथ कुछ ऐसी आर्थिक दिक्कतें आ जाती हैं या कई अन्य कारणों से भी लोग लोन की ईएमआई समय पर नहीं भर पाते।



ऐसे में बैंक रिकवरी एजेंट के जरिए लोन वसूलने की कोशिश करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये रिकवरी एजेंट की भी एक समय सीमा है और इन्हें आरबीआई के नियमों का पालन करना होता है। अगर ये ऐसा नहीं करते हैं, तो आप इनकी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। चलिए जानते हैं बैंक रिकवरी एजेंट अगर गलत व्यवहार करें तो आप कहां और कैसे शिकायत दर्ज करवा सकते हैं...

File a complaint here if bank loan recovery agents threaten you check here
बैंक के भेज गए रिकवरी एजेंट की शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock

रिकवरी एजेंट को किन बातों का रखना होता है खास ध्यान?

  • रिकवरी एजेंट को ग्राहक की निजता का सम्मान करना बेहद जरूरी होता है
  • रिकवरी एजेंट आपके दोस्तों, परिवार, पड़ोसियों, ऑफिस के सहकर्मियों को आपके लोन के बारे में नहीं बता सकते
  • कर्ज की वसूली के लिए सबके सामने बदनाम करना या आपकी जानकारी को दूसरो तक पहुंचाना या साझा करना पूरी तरह से मना है, कोई भी रिकवरी एजेंट ऐसा नहीं कर सकता है
  • बिना अनुमति के ये आपके घर नहीं आ सकते
File a complaint here if bank loan recovery agents threaten you check here
बैंक के भेज गए रिकवरी एजेंट की शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock
  • रिकवरी एजेंट उस व्यक्ति के साथ कोई उत्पीड़न या धमकी नहीं दे सकते जिससे लोन रिकवर करना है
  • आपको बार-बार ऐसे मैसेज नहीं भेज सकते या ऐसे कॉल नहीं कर सकते जिनमें धमकी हो या आप इनसे परेशान हों
  • सोशल मीडिया पर आपको अपमानित या बदनाम नहीं कर सकते
  • रिकवरी एजेंट पुलिस, सरकारी अधिकारी आदि बताकर आप पर दबाव नहीं बना सकते
विज्ञापन
विज्ञापन
File a complaint here if bank loan recovery agents threaten you check here
बैंक के भेज गए रिकवरी एजेंट की शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock

रिकवरी एजेंट ग्राहक से कब संपर्क कर सकते हैं?

  • भारतीय रिज़र्व बैंक यानी आरबीआई के नियमों के मुताबिक, बैंक लोन रिकवरी एजेंट आपको सिर्फ सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही कॉल कर सकते हैं
  • अगर कोई एजेंट निर्धारित समय के बाद कॉल करता है, तो इसे आरबीआई के नियमों का उल्लंघन माना जाता है
विज्ञापन
File a complaint here if bank loan recovery agents threaten you check here
बैंक के भेज गए रिकवरी एजेंट की शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock

रिकवरी की शिकायत कहां करें?

  • आप रिकवरी एजेंट की शिकायत बैंक, एनबीएफसी या आरबीआई के पास कर सकते हैं
  • अगर बैंक आपकी शिकायत को नजरअंदाज करता है और 30 दिनों के भीतर कुछ नहीं करता है
  • ऐसे में आप आरबीआई के ओम्बड्समैन के पास शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed