सब्सक्राइब करें

Delhi Ration Card 2026: दिल्ली में राशन कार्ड बनवाना बेहद आसान, जानें क्या हैं नए नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 20 Feb 2026 10:43 AM IST
सार

How To Apply For Ration Card in Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और राशन कार्ड बनवाने का सोच रहे हैं तो ये लेख आपके लिए बेहद जरूरी है। इसलिए इसे आखिर तक पढ़ें।

विज्ञापन
how to apply for ration card in delhi step by step guide
राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं? - फोटो : अमर उजाला
Delhi Me Ration Card Ke Liye Apply Kaise Kare: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। राशन कार्ड केवल सस्ता अनाज लेने का साधन नहीं, बल्कि एक अहम सरकारी पहचान दस्तावेज भी है।


इसके माध्यम से आप सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गेहूं, चावल और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री रियायती दरों पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, कई सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेने में भी राशन कार्ड सहायक होता है।

दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया है, ताकि पात्र लोगों तक लाभ सही तरीके से पहुंच सके। नई व्यवस्था में पात्रता मानदंड, आय सीमा और दस्तावेजों से जुड़े नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नीचे जानिए किसे राशन कार्ड मिलेगा, कौन अपात्र होगा, जरूरी दस्तावेज क्या हैं, आवेदन कैसे करें और नए नियम क्या हैं।
 
Trending Videos
how to apply for ration card in delhi step by step guide
राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
पहले जान लें कि किन लोगों को मिलता है राशन कार्ड
 
  • राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किया जाता है जिनकी वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये तक है और जो दिल्ली के स्थायी निवासी हैं। 
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत बेहद गरीब परिवार, तथा प्रायोरिटी हाउसहोल्ड (PHH) श्रेणी के पात्र परिवार आवेदन कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for ration card in delhi step by step guide
राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe stock
 किन लोगों को नहीं मिलेगा राशन कार्ड

ऐसे लोग जिनके पास चार पहिया वाहन है, जो आयकर भरते हैं, सरकारी नौकरी में हैं, जिनके घर में 2 किलोवाट से अधिक का बिजली कनेक्शन है या A से E कैटेगरी की कॉलोनी में मकान/जमीन है.......वे राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होंगे।

 
how to apply for ration card in delhi step by step guide
राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe stock
  जरूरी दस्तावेज क्या हैं ?
 
  • आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का)
  •  दिल्ली निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (रेवेन्यू डिपार्टमेंट द्वारा जारी)
  • बिजली का बिल
  •  पासपोर्ट साइज फोटो
विज्ञापन
how to apply for ration card in delhi step by step guide
राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

इन नियमों में हुआ बदलाव
 
  • सबसे पहला बदलाव ये है कि अब आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। 
  • अब राशन कार्ड बनवाने के लिए परिवार के हर सदस्य का आधार नंबर देना अनिवार्य है। 
  • परिवार की सबसे बड़ी महिला को मुखिया बनाया जाएगा। 
  • आय सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे अधिक जरूरतमंद परिवार योजना का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed