हमारे देश में वोटर आईडी कार्ड यानी मतदाता पहचान पत्र एक जरूरी दस्तावेज है। भारत में रहने वाले 18 साल या उससे बड़े लोगों का वोटर आईडी कार्ड बनता है। वोटर आईडी कार्ड न सिर्फ आपको मतदान देने का अधिकार देता है, बल्कि ये आपका मौलिक पहचान पत्र भी होता है। इसका इस्तेमाल बैंक में खाता खुलवाने से लेकर घर या जमीन के लिए भी होता है। मगर कई बार हमको अपने पहचान पत्र की जरूरत किसी जरूरी काम के लिए हो जाती है। ऐसे में हमारे पास इसकी कॉपी मौके पर नहीं होती है। साथ ही कई बार आपका पहचान पत्र खो जाता है, जिससे आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मगर आज हम आपको डिजिटल वोटर आईडी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप बहुत ही आसानी से कहीं से और कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इसको भी असली वोटर आईडी की तरह ही मान्यता प्राप्त है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"61c5b922f8d1ce61b515c0e7","slug":"how-to-download-digital-voter-id-card-and-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Digital Voter Id Card: डिजिटल वोटर आईडी कार्ड भी है बड़े काम का, ये रहा डाउनलोड करने का सरल तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Digital Voter Id Card: डिजिटल वोटर आईडी कार्ड भी है बड़े काम का, ये रहा डाउनलोड करने का सरल तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 25 Dec 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करने का तरीका
- फोटो : istock
Trending Videos
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करने का तरीका
- फोटो : iStock
अब अपना डिजिटल वोटर आईडी कार्ड ऐसे करें डाउनलोड:-
स्टेप 1
- अपना डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voterportal।eci।gov।in पर जाइए। इसके बाद यहां पर आप वोटर सर्विस पोर्टल पर लॉगिन कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करने का तरीका
- फोटो : Pixabay
स्टेप 2
- इस पेज पर लॉगिन करने के लिए आपको अपनी मेल आईडी और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। अब आपका अकाउंट बन जाएगा और इसके बाद आप से जो भी जरूरी जानकारी मांगी जाएं आप उसे भर दीजिए।
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- लॉगिन होने के बाद को ई-एपिक (e-EPIC) डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करने पर आपको डिजिटल वोटर आईडी कार्ड का पीडीएफ डाउनलोड करने का विकल्प आएगा। अब आप उसे डाउनलोड कर लीजिए।