सब्सक्राइब करें

Banking Tips: गलत बैंक अकाउंट या यूपीआई पर ट्रांसफर हो गए हैं पैसे? इन 3 तरीकों से मिल सकते हैं वापस

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Mon, 23 Mar 2026 08:46 AM IST
सार

Banking Tips: कई बार हम किसी को पैसे ट्रांसफर कर रहे होते हैं, लेकिन ये पैसे किसी गलत अकाउंट या यूपीआई में चले जाते हैं। ऐसे में हमें ये पैसे वापस मिल सकते हैं या नहीं? चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
How to get money back if it is transferred to the wrong bank account or Upi
गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हुए पैसे कैसे वापस पाएं? - फोटो : Amar Ujala

Online Money Transfer Tips: ये दौर ऐसा है जहां पर लगभग सभी कामों को करने का तरीका अलग है। जहां पहले लगभग सभी काम ऑफलाइन होते थे, तो वहीं अब अधिकतर काम ऑनलाइन हो जाते हैं। इससे लोगों को सुविधा मिलती है और उनका समय बचता है। उदाहरण के लिए अगर आप बैंकिंग की बात करें तो बैंक से जुड़े अधिकतर काम अब ऑनलाइन ही हो जाते हैं।

लोन लेने से लेकर क्रेडिट कार्ड बनवाने तक और किसी से पैसे प्राप्त करने से लेकर किसी को पैसे भेजने जैसे कई काम एक क्लिक में मोबाइल से ही हो जाते हैं। पर कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं जिनमें लोग गलती से गलत बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं और फिर वे परेशान होने लगते हैं, लेकिन आपको ऐसे में परेशान नहीं होना। बल्कि कुछ काम तुरंत करने हैं। चलिए जानते हैं गलत बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने पर आपको वापस मिल सकते हैं या नहीं।

Trending Videos
How to get money back if it is transferred to the wrong bank account or Upi
गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हुए पैसे कैसे वापस पाएं? - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय कौन सी बातें ध्यान रखें?

  • सही मोबाइल नंबर या खाता संख्या दर्ज करें
  • सारी जानकारी भरने के बाद दोबारा चेक करें
  • एक साथ बड़ी पेमेंट करने की जगह पहले छोटी पेमेंट करके बैंक खाता कंफर्म करें
  • जिसे पैसे भेज रहे हैं, उसका नाम और बाकी जानकारी क्रॉस चेक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to get money back if it is transferred to the wrong bank account or Upi
गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हुए पैसे कैसे वापस पाएं? - फोटो : Adobe Stock

क्या गलत बैंक अकाउंट या यूपीआई में पैसे ट्रांसफर होने पर वापस मिल सकते हैं?

पहला तरीका

  • पैसे अगर गलत बैंक खाते या यूपीआई आईडी में चल गए हैं, तो आप एप पर मौजूद चैट बॉक्स की मदद से शिकायत कर सकते हैं
  • आप कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • यहां से चेक कर आपको कुछ दिनों के भीतर पैसे वापस दिलाने में उचित मदद की जाती है
How to get money back if it is transferred to the wrong bank account or Upi
गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हुए पैसे कैसे वापस पाएं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका

  • आप चाहें तो अपने बैंक में सीधा संपर्क कर सकते हैं
  • आप अपने बैंक की ब्रांच में जा सकते हैं
  • यहां पर जाकर आपको ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी देनी होती है
  • फिर संबंधित अधिकारी आपकी शिकायत लेकर इस पर काम करता है और कुछ दिनों में आपके पैसे वापस मिल सकते हैं
विज्ञापन
How to get money back if it is transferred to the wrong bank account or Upi
गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हुए पैसे कैसे वापस पाएं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा तरीका

  • नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई से भी आप मदद ले सकते हैं
  • आप यहां पर यूपीआई ट्रांजेक्शन की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • आपको अपनी गलत ट्रांजेक्शन की शिकायत इस नंबर 18001201740 पर दर्ज करवानी होती है

नोट:- ध्यान दें कि आप जितनी जल्दी अपनी शिकायत दर्ज करवाते हैं, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी अधिक होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed