भारतीय रेलवे देश में ट्रेनों के आधुनिकीकरण के क्षेत्र में तेजी से काम कर रहा है। इसी क्रम में कल देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरियाणा के जींद से हरी झंडी दिखाएंगे। सबसे खास बात यह है कि यह ट्रेन पारंपरिक डीजल और इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन से बिल्कुल अलग है। इसमें हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन के तौर पर किया जाता है।
{"_id":"6a58ed0815a7e058ab0b02cb","slug":"india-s-first-hydrogen-train-route-technology-fare-and-key-features-explained-2026-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hydrogen Train: आखिर किस तकनीक से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? 5 रुपये होगा बस किराया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Hydrogen Train: आखिर किस तकनीक से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? 5 रुपये होगा बस किराया
सार
How Hydrogen Train Works: आखिर हाइड्रोजन ट्रेन किस तकनीक पर चलती है, इसका रूट, किराया और इससे जुड़ी खास बातें क्या हैं? आइए जानते हैं -
विज्ञापन
India's First Hydrogen Train
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
India's First Hydrogen Train
- फोटो : amarujala.com
किस तकनीक पर चलती है हाइड्रोजन ट्रेन?
- इस ट्रेन में फ्यूल सेल होता है।
- हाइड्रोजन ट्रेनों की छत पर सिलेंडर लगे होते हैं।
- उसमें हाइड्रोजन गैस भरी होती है।
- इसके बाद जो फ्यूल सेल होता है उसमें हाइड्रोजन गैस को बाहर की हवा की ऑक्सीजन से मिलाया जाता है।
- हाइड्रोजन और ऑक्सीजन जब आपस में मिलते हैं, तो एक खास तरह का केमिकल रिएक्शन होता है।
India's First Hydrogen Train
- फोटो : amarujala.com
- इस प्रतिक्रिया से बिजली उत्पन्न होती है, जो ट्रेन के इलेक्ट्रिक मोटर को चलाती है।
- इस ट्रेन में किसी ईंधन को जलाया नहीं जाता है।
- इस कारण हाइड्रोजन ट्रेन से प्रदूषण नहीं होता है।
- यही वजह है कि पारंपरिक डीजल ट्रेनों की तुलना में हाइड्रोजन ट्रेनों को कहीं अधिक पर्यावरण अनुकूल माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
India's First Hydrogen Train
- फोटो : amarujala.com
कहां से कहां तक चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन?
- भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत तक चलेगी।
- इस दौरान यह करीब 89 किलोमीटर का सफर तय करने का काम करेगी।
- इस सफर को पूरा करने के लिए यह ट्रेन करीब 2 घंटे का समय लेगी।
- अपने सफर में यह ट्रेन करीब 12 स्टेशनों (जींद सिटी, पांडू पिंडारा, ललित खेड़ा, भांबेवा, इशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, रबड़ा, लाठ, मोहन हरियाणा और बरवासनी) पर रुकेगी।
विज्ञापन
India's First Hydrogen Train
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
- ट्रेन में 682 सीटें हैं।
- हालांकि, इसमें करीब 2600 लोग सफर कर सकते हैं।
- जींद से सोनीपत जाने तक का किराया 5 रुपये से लेकर 25 रुपये के बीच है।
- इस ट्रेन में गैस भरने के लिए जींद में हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग स्टेशन भी बनाया गया है।