Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
IRCTC GOA Tour Package 2022 Check Trip Price and Booking Process All Details News in Hindi
{"_id":"62c1771c0f80785ebb389651","slug":"irctc-goa-tour-package-2022-check-trip-price-and-booking-process-all-details-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Tour Package: IRCTC लाया है गोवा घुमाने के लिए शानदार टूर पैकेज, जानिए कितना आएगा खर्चा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Tour Package: IRCTC लाया है गोवा घुमाने के लिए शानदार टूर पैकेज, जानिए कितना आएगा खर्चा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 03 Jul 2022 05:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC GOA Tour Package 2022
- फोटो : Istock
Link Copied
IRCTC GOA Tour Package 2022: अगर आप अगस्त के महीने में किसी बीच पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के तहत आईआरसीटीसी आपको गोवा घूमने का मौका दे रहा है। गोवा में कई खूबसूरत स्थान हैं। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इस पैकेज के तहत आपको गोवा के बीच, वहां की प्राकृतिक सुंदरता, समुंदर और खूबसूरत चर्च देखने का मौका मिल रहा है।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Goa Delights है। ऐसे में अगर आप भी अगस्त के महीने में गोवा घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपको बिना देर किए आईआरसीटीसी के गोवा टूर पैकेज की बुकिंग करा लेनी चाहिए। देश में कई लोग आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
Trending Videos
2 of 5
IRCTC GOA Tour Package 2022
- फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के गोवा डिलाइट पैकेज की शुरुआत छत्तीसगढ़ के रायपुर से हो रही है। इस पैकेज के तहत यात्रियों को कलंगुट बीच, अंजुना बीच, वागाटोर बीच, फोर्ट अगुआडा, साउथ गोवा में बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस, मंडोवी रिवर क्रूज आदि खूबसूरत जगहों पर घूमने को मिलेगा।
Relax at the beach, explore the flavorful cuisine or enjoy various water sports. Take the trip with IRCTC Air tour package starting at ₹24660/- pp* of 4D/3N. For bookings, visit https://t.co/LTQ5pZwDPT@AmritMahotsav
इस पैकेज की शुरुआत 15 अगस्त 2022 से होगी। इसमें आपको रायपुर से दिल्ली लाया जाएगा। उसके बाद आपको दिल्ली से गोवा फ्लाइट के माध्यम से ले जाया जाएगा।
4 of 5
IRCTC GOA Tour Package 2022
- फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में 3 रात और 4 दिन घूमने का मौका मिल रहा है। यात्रा के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
IRCTC GOA Tour Package 2022
- फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 29,825 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो व्यक्ति के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 24,840 रुपये है। वहीं तीन व्यक्ति के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति आपको 24,660 रुपये का भुगतान करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।