फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Rules: तत्काल टिकट बुकिंग से कितनी देर पहले बंद हो जाती है मास्टर लिस्ट एंट्री? यहां जानें

Fri, 24 Jul 2026 08:19 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 24 Jul 2026 08:19 PM IST
सार

IRCTC Master List Cutoff Time: ट्रेन टिकट बुक करने से पहले अगर आपका मास्टर लिस्ट रेडी होता है तो टिकट बुक करने में आसानी होती है। सामान्य टिकट तो आमतौर पर बुक हो जाते हैं लेकिन तत्काल टिकट बुक करने में मास्टर लिस्ट काफी मददगार हो सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि ये मास्टर लिस्ट तत्काल से कितनी देर पहले बंद हो जाता है।

विज्ञापन
IRCTC Tatkal Update: Exact Cutoff Time for Master List Entry on New Website to Secure Confirmed Tickets
IRCTC मास्टर लिस्ट टाइम लिमिट - फोटो : AI

IRCTC Master List Cutoff Time: भारतीय रेलवे में सफर करने वाले आम यात्रियों के लिए तत्काल टिकट बुक करना काफी चुनौती भरा काम होता है। इसका एक बड़ा कारण ये है कि बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही सेकंड के भीतर सभी सीटें बुक हो जाती हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अगर 'मास्टर लिस्ट' बनी होती है तो टिकट बुक करने में आसानी होती है।



बहुत कम लोग जानते हैं कि तत्काल बुकिंग शुरू होने से ठीक पहले रेलवे इस मास्टर लिस्ट में नए नाम जोड़ने की सुविधा को अस्थायी रूप से ब्लॉक या बंद कर देता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह मास्टर लिस्ट एंट्री आखिर तत्काल टिकट बुकिंग से कितनी देर पहले बंद हो जाती है।

IRCTC Tatkal Update: Exact Cutoff Time for Master List Entry on New Website to Secure Confirmed Tickets
तत्काल विंडो खुलने से ठीक 5 मिनट पहले लग जाता है ताला - फोटो : Adobe Stock

तत्काल विंडो खुलने से ठीक 5 मिनट पहले लग जाता है ताला

  • IRCTC के नए नियमों के तहत, जब भी तत्काल टिकटों की बुकिंग का समय शुरू होने वाला होता है, तो उससे ठीक 5 मिनट पहले नई मास्टर लिस्ट बनाने या उसमें नए पैसेंजर्स के नाम जोड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाती है। 
  • ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि बुकिंग के मुख्य समय में सर्वर पर लोड को कम रखा जा सके और वेबसाइट आसानी से क्रैश न हो।
IRCTC Tatkal Update: Exact Cutoff Time for Master List Entry on New Website to Secure Confirmed Tickets
एसी क्लास के लिए यह है ब्लॉक होने का सही समय - फोटो : AdobeStock

एसी क्लास के लिए यह है ब्लॉक होने का सही समय

  • अगर आप एसी कोच (1A, 2A, 3A या CC) के लिए तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो उसकी बुकिंग ठीक सुबह 10:00 बजे शुरू होती है।
  • IRCTC की नई वेबसाइट पर सुबह 9:55 बजे ही मास्टर लिस्ट की सेवा बंद कर दी जाती है, जो सुबह 10:15 बजे तक लॉक रहती है।
  • इसलिए आपको सुबह 9:54 बजे से पहले ही अपने सभी यात्रियों के नाम और आधार कार्ड डिटेल्स जोड़ लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tatkal Update: Exact Cutoff Time for Master List Entry on New Website to Secure Confirmed Tickets
नॉन-एसी के लिए लॉक होने की समय सीमा - फोटो : Adobe Stock

नॉन-एसी के लिए लॉक होने की समय सीमा

  • स्लीपर क्लास और 2S (सेकंड सीटिंग) डिब्बों के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग रोजाना सुबह 11:00 बजे शुरू होती है। 
  • इस दौरान नई वेबसाइट पर सुबह 10:55 बजे ही पैसेंजर जोड़ने की सुविधा को फ्रीज कर दिया जाता है, जो सुबह 11:15 बजे तक बंद रहती है।
  • अगर आप 10:55 बजे के बाद नाम जोड़ने जाएंगे, तो स्क्रीन पर 'सुविधा उपलब्ध नहीं है' का एरर आ जाएगा।
विज्ञापन
IRCTC Tatkal Update: Exact Cutoff Time for Master List Entry on New Website to Secure Confirmed Tickets
कंफर्म सीट पाने के लिए इन जरूरी बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
कंफर्म सीट पाने के लिए इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
  • तत्काल बुकिंग में सफलता पाने के लिए यात्रा से एक दिन पहले ही ठंडे दिमाग से मास्टर लिस्ट को अपडेट और आधार कार्ड से वेरीफाई कर लें।
  • तत्काल समय शुरू होने से कम से कम 10 मिनट पहले वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • बुकिंग के वक्त नाम टाइप करने के बजाय 'ऐड एक्जिस्टिंग' पर क्लिक करके सिर्फ 2 सेकंड में यात्रियों को चुनें और त्वरित पेमेंट के लिए आईआरसीटीसी ई-वॉलेट का उपयोग करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed