Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
IRCTC Tour Package For Kaziranga Shillong And Visit Kamakhya Temple with Scenic Northeast Journey
{"_id":"69d0f2e48704ba7d860e2257","slug":"irctc-tour-package-for-kaziranga-shillong-and-visit-kamakhya-temple-with-scenic-northeast-journey-2026-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने रुपये में करें नॉर्थ ईस्ट की सैर, मां कामाख्या के भी होंगे दर्शन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने रुपये में करें नॉर्थ ईस्ट की सैर, मां कामाख्या के भी होंगे दर्शन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Sat, 04 Apr 2026 06:29 PM IST
सार
आईआरसीटीसी नॉर्थ ईस्ट घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आपकी जरूरत को देखते हुए कई सुविधाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC SPLENDOROUS SHILLONG WITH KAZIRANGA Tour Package
- फोटो : AI
आईआरसीटीसी उत्तर-पूर्व भारत की प्राकृतिक खूबसूरती और आध्यात्मिक अनुभव देने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको काजीरंगा नेशनल पार्क, शिलॉन्ग, मावलिननोंग और गुवाहाटी के साथ मां कामाख्या मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। यह टूर पैकेज कुल 6 रात और 7 दिन का है। इस पैकेज की शुरुआत लखनऊ से हो रही है। इसमें यात्रियों को प्राकृतिक सौंदर्य, एडवेंचर और धार्मिक आस्था का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जरूरी सुविधाओं को शामिल किया गया है।
Trending Videos
2 of 5
IRCTC SPLENDOROUS SHILLONG WITH KAZIRANGA Tour Package
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SPLENDOROUS SHILLONG WITH KAZIRANGA है। यात्रा के पहले दिन लखनऊ से गुवाहाटी पहुंचकर यात्रियों को शिलॉन्ग ले जाया जाएगा, जहां होटल में ठहरने की सुविधा होगी। वहीं दूसरे दिन चेरापूंजी की यात्रा कराई जाएगी। इस दौरान आपको सेवन सिस्टर्स फॉल्स, नोहकालिकाई फॉल्स, मावस्माई गुफाएं और एलीफेंट फॉल्स जैसे प्रमुख आकर्षण दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
IRCTC SPLENDOROUS SHILLONG WITH KAZIRANGA Tour Package
- फोटो : AdobeStock
तीसरे दिन मावलिननोंग गांव घुमाया जाएगा, जिसे एशिया का सबसे स्वच्छ गांव कहा जाता है। यहां लिविंग रूट ब्रिज और बांग्लादेश के मैदानों का दृश्य देखने को मिलेगा। इसके बाद डॉकी बॉर्डर पर बोटिंग का अनुभव लिया जा सकता है। चौथे दिन काजीरंगा के लिए रवाना होते समय डॉन बॉस्को म्यूजियम और उमियम लेक की भी यात्रा कराई जाएगी।
4 of 5
IRCTC SPLENDOROUS SHILLONG WITH KAZIRANGA Tour Package
- फोटो : AdobeStock
पांचवें दिन काजीरंगा नेशनल पार्क में जीप सफारी का विकल्प रहेगा, जहां एक सींग वाले गैंडे सहित कई वन्यजीवों को करीब से देखने का मौका आपको मिलेगा। इसके बाद गुवाहाटी वापसी होगी। छठे दिन सुबह मां कामाख्या मंदिर के दर्शन और शाम को ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज का आनंद शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
IRCTC SPLENDOROUS SHILLONG WITH KAZIRANGA Tour Package
- फोटो : AdobeStock
सातवें दिन बालाजी मंदिर दर्शन के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल, भोजन, ट्रांसपोर्ट और गाइड की सुविधा शामिल है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की कीमत क्लास और ऑक्यूपेंसी के मुताबिक तय की गई है। सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 78,400 रुपये, डबल के लिए प्रति व्यक्ति 56,700 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग पर प्रति व्यक्ति 53,600 रुपये देने होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।