Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Is Turning Off Refrigerator Every 2 Hours Safe Know Smart Electricity Saving Tips and Correct Fridge Usage
{"_id":"6a53507d5139eaf93d00f707","slug":"is-turning-off-refrigerator-every-2-hours-safe-know-smart-electricity-saving-tips-and-correct-fridge-usage-2026-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिजली बचाने के लिए क्या आप भी हर 2 घंटे बाद ऑफ कर देते हैं फ्रिज? जानें लें ये सही तरीका है या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बिजली बचाने के लिए क्या आप भी हर 2 घंटे बाद ऑफ कर देते हैं फ्रिज? जानें लें ये सही तरीका है या नहीं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:59 PM IST
सार
How Effective to Turn off Refrigerator Rules: अक्सर लोग बिजली बचाने के चक्कर में फ्रिज को दिनभर में कई बार आन-ऑफ करते हैं। बता दें कि ऐसा करने बिलजी की खपत घटने के बजाय बढ़ जाता है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि अगर आपको अपने फ्रिज का बिजली बिल कम करना है तो आपको क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
फ्रिज बंद करने के नुकसान
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Electricity Saving Hacks Fridge: बढ़ती महंगाई के इस दौर में हर कोई अपने घर का बिजली बिल कम करने के नए-नए जुगाड़ तलाशता रहता है। अक्सर देखने में आता है कि बहुत से लोग बिजली बचाने के चक्कर में दिनभर में कई बार या हर दो घंटे बाद फ्रिज का स्विच ऑफ (बंद) कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो आपको तुरंत सावधान हो जाने की जरूरत है।
दरअसल, यह तरीका बिजली बचाने के बजाय आपके बिल को और ज्यादा बढ़ा देता है, साथ ही फ्रिज को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि बार-बार फ्रिज बंद करना सही है या नहीं और बिजली बचाने का सही तरीका क्या है।
2 of 5
बिजली की खपत कम होने के बजाय बढ़ जाती है
- फोटो : AdobeStock
बिजली की खपत कम होने के बजाय बढ़ जाती है
जब आप फ्रिज को 2 घंटे के लिए बंद करते हैं, तो उसके अंदर का तापमान बढ़ने लगता है और कूलिंग कम होने लगती है। इसके बाद जब आप दोबारा फ्रिज ऑन करते हैं, तो कंप्रेसर को अंदर दोबारा सही कूलिंग (तापमान) बनाने के लिए दोगुनी ताकत से काम करना पड़ता है। इस प्रक्रिया में फ्रिज सामान्य से कहीं ज्यादा बिजली खींचता है, जिससे आपका बिजली बिल घटने के बजाय और बढ़कर आता है।
3 of 5
कंप्रेसर के खराब होने का रहता है बड़ा खतरा
- फोटो : AdobeStock
कंप्रेसर के खराब होने का रहता है बड़ा खतरा
फ्रिज का सबसे मुख्य और महंगा हिस्सा उसका कंप्रेसर होता है, जो फ्रिज के तापमान को नियंत्रित करता है। बार-बार फ्रिज को ऑन और ऑफ करने से कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और वह जल्दी गर्म होकर खराब हो सकता है। बता दें अगर आज के समय के आधुनिक इनवर्टर कंप्रेसर वाले फ्रिज तो खुद ही तापमान के हिसाब से बिजली की खपत कम कर लेते हैं, इसलिए उन्हें बार-बार बंद करने की बिल्कुल जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फ्रिज में रखा खाना जल्दी हो जाता है खराब
- फोटो : FreePik
फ्रिज में रखा खाना जल्दी हो जाता है खराब
हर दो घंटे में फ्रिज बंद करने से उसके अंदर की नमी और ठंडक का संतुलन बिगड़ जाता है। तापमान में बार-बार होने वाले इस बदलाव के कारण फ्रिज में रखा दूध, हरी सब्जियां, पका हुआ भोजन और फल बहुत जल्दी सड़ने या खराब होने लगते हैं। बैक्टीरिया को पनपने के लिए ऐसा माहौल सबसे अनुकूल होता है, जिससे वह खाना आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदेह बन जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
बिजली बचाने के लिए अपनाएं ये सही देसी तरीके
- फोटो : AdobeStock
बिजली बचाने के लिए अपनाएं ये सही देसी तरीके
अगर आप सच में बिजली बचाना चाहते हैं, तो फ्रिज को बार-बार बंद करने के बजाय उसके तापमान को मौसम के हिसाब से (जैसे गर्मियों में मीडियम और सर्दियों में मिनिमम पर) सेट करके रखें। फ्रिज के दरवाजे को बार-बार न खोलें और न ही लंबे समय तक खुला छोड़ें। साथ ही, फ्रिज को कभी भी सीधे दीवार से सटाकर न रखें, बल्कि पीछे से हवा पास होने के लिए कम से कम 6 इंच की जगह जरूर छोड़ें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।