Bank Holidays January 2026: दिसंबर का महीना बीतने को है और नया साल लगन वाला है और महज कुछ दिनों के बाद ही जनवरी का महीना लग जाएगा यानी साल का पहला महीना। नया साल अपने साथ कई नई उम्मीदों को लेकर आता है तो साथ ही लोगों के कई ऐसे काम भी होंगे जिन्हें वे नए साल में पूरा करना चाहेंगे।
{"_id":"694a56482d774ef837063193","slug":"january-bank-holidays-2026-full-list-of-bank-closures-in-first-month-of-new-year-2025-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"January Bank Holidays 2026: नए साल के पहले महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
January Bank Holidays 2026: नए साल के पहले महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 24 Dec 2025 07:31 AM IST
सार
Bank Holidays in January 2026: अगर आप भी नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले यहां जान लें कि आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जनवरी में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
जनवरी में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
आपके शहर में इस-इस दिन बंद रहेंगे बैंक बंद:-
- 1 जनवरी 2026 - नव वर्ष दिवस/गान-न्गई के कारण आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे
- 2 जनवरी 2026 - नए साल का जश्न/मन्नम जयंती होने की वजह से आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 3 जनवरी 2026 - हजरत अली का जन्मदिन है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
- 4 जनवरी 2026 - इस दिन रविवार का अवकाश होने के कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 10 जनवरी 2026 - महीना का दूसरा शनिवार होने के कारण देश सभी बैंकों का अवकाश रहेगा
- 11 जनवरी 2026 - पूरे देश के बैंक रविवार के अवकाश के कारण बंद रहेंगे
- 12 जनवरी 2026 - स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन होने की वजह से इस दिन कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी
जनवरी में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
- 14 जनवरी 2026 - मकर संक्रांति/माघ बिहू इस दिन है, इसलिए अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 15 जनवरी 2026 - उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/मकर संक्रांति के कारण बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा के बैंक बंद रहेंगे
- 16 जनवरी 2026 - तिरुवल्लुवर दिवस की वजह से चेन्नई में बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
जनवरी में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
- 17 जनवरी 2026 - उझावर थिरुनाल के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे
- 18 जनवरी 2026 - इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा जिसके कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 23 जनवरी 2026 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन/सरस्वती पूजा (श्री पंचमी)/वीर सुरेंद्रसाई जयंती/बसंत पंचमी की वजह से अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी