सब्सक्राइब करें

Cheque Bounce Rule: अगर चेक हो गया है बाउंस, तो क्या आपको हो सकती है सजा? जानें क्या कहता है नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 27 Dec 2021 09:03 AM IST
विज्ञापन
know all details about cheque bounce rules in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हम अपनी मेहनत की कमाई को अपने बैंक खाते में जमा कराते हैं, और जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल करते हैं। बैंक में खाता खोलने पर हमें कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। एटीएम कार्ड के अलावा हमें चेक बुक जैसी सुविधा भी बैंक खाता खोलने पर मिलती है। चेक से हम किसी को पेमेंट कर सकते हैं, जिसका भुगतान देने वाले व्यक्ति के बैंक खाते से होता है। कई बार लोग चेक एडवांस रूप में या उसी समय के लिए भी देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि लोगों के चेक बाउंस हो जाते हैं, जिसका कारण बैंक खाते में पर्याप्त राशि का न होना, चेक पर किए गए साइन का खाते धारक के साइन से न मिलना आदि होते हैं। ऐसे में चेक बाउंस होने पर क्या होता है? आप देने वाले व्यक्ति से कैसे पैसे ले सकते हैं? क्या इसके लिए कोई नियम है? तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

Trending Videos
know all details about cheque bounce rules in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एक महीने के अंदर करना होता है भुगतान

  • दरअसल, अगर चेक बाउंस होता है, तो इसका फाइन आपके बैंक खाते से काटा जाता है। अगर आपका चेक बाउंस होता है, तो आपको इसकी सूचना चेक देने वाले व्यक्ति यानी देनदार को देनी होती  है। वहीं, उस व्यक्ति को आपको एक महीने के अंदर भुगतान करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
know all details about cheque bounce rules in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या है नियम?

  • अगर एक महीने के अंदर देनदार चेक का भुगतान नहीं कर पाता है, तो उसको लीगल नोटिस दिया जा सकता है। वहीं, अगर इस नोटिस का जवाब 15 दिनों के अंदर नहीं आता है, तो उस व्यक्ति के खिलाफ Negotiable Instrument Act 1881 के सेक्शन 138 के अंतर्गत केस तक किया जा सकता है।
know all details about cheque bounce rules in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

इतनी हो सकती है सजा

  • वहीं, देनदार पर केस दर्ज होने के बाद उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर दो साल तक की जेल या फिर दोनों का प्रावधान है। वहीं, देनदारी वाले पैसे पर आपको ब्याज भी देना होता है।
विज्ञापन
know all details about cheque bounce rules in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ये बात भी जानें

  • जब भी आपको कोई चेक देता है, तो इसे आपको तीन महीने के अंदर ही कैश करा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चेक की वैधता तीन महीने तक ही रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed