{"_id":"69b63c5e9c5ca1c64602d86c","slug":"lpg-cylinder-and-png-comparison-in-hindi-full-process-of-gas-pipeline-connection-in-india-2026-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG vs PNG: सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन? जानें आप कैसे ले सकते हैं PNG का कनेक्शन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG vs PNG: सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन? जानें आप कैसे ले सकते हैं PNG का कनेक्शन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:11 PM IST
सार
LPG vs PNG Which Is Cheaper: एलपीजी किल्लत के बीच लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है, कि क्या गैस पाइपलाइन सिलिंडर से सस्ती होती है? यहां हम आपको इसके बारे में हर डिटेल बताएंगे।
विज्ञापन
सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन?
- फोटो : अमर उजाला
PNG Connection Kaise Lene Ka Process Kya Hai: देशभर में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों के मन में एक बड़ा सवाल उठ रहा है – क्या गैस पाइपलाइन यानी PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) सिलिंडर से सस्ती होती है? वास्तव में दोनों का उपयोग घर की जरूरतों और खर्च के हिसाब से अलग होता है। कुछ घरों के लिए नियमित सिलेंडर अधिक सुविधाजनक होते हैं, तो कुछ घरों में PNG कनेक्शन लंबे समय में सस्ता और सुविधाजनक साबित होता है।
Trending Videos
सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन?
- फोटो : Adobe stock
LPG और PNG में क्या ज्यादा सुविधाजनक?
- PNG कनेक्शन में शुरुआती इंस्टॉलेशन शुल्क जरूर लगता है, लेकिन लंबे समय में यह घरेलू एलपीजी सिलेंडर की तुलना में काफी सस्ता साबित होता है।
- नियमित सिलेंडर खरीदने में हर महीने का खर्च बढ़ जाता है, जबकि पाइपलाइन से निरंतर गैस मिलने से मासिक खर्च नियंत्रित रहता है।
- PNG का उपयोग करने से सिलेंडर बदलने या रिफिलिंग की झंझट से निजात मिलती है।
- घर में गैस की लगातार आपूर्ति होने के कारण खाना बनाने और अन्य घरेलू जरूरतों में कोई बाधा नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन?
- फोटो : Adobe stock
LPG और PNG में से क्या ज्यादा सुरक्षित है?
- PNG कनेक्शन में सुरक्षा मानक लागू होते हैं और ये एलपीजी की अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्प माना जाता है
- बस पाइपलाइन का सही तरीके से इंस्टॉलेशन और समय-समय पर निरीक्षण जरूरी है।
सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन?
- फोटो : अमर उजाला
LPG और PNG में क्या ज्यादा सस्ता?
अब जान लेते हैं कि इन दोनों से क्या ज्यादा सस्ता पड़ता है। तो बता दें कि भारत में घरेलू एलपीजी सिलिंडर आमतौर पर 14.2 किलोग्राम का होता है, जिसकी कीमत शहर और वितरण के आधार पर लगभग 800 से 1100 रुपये तक हो सकती है। वहीं, PNG (पाइपलाइन गैस) में मीटर लगाया जाता है और बिल गैस के वास्तविक उपयोग के आधार पर आता है।
अब जान लेते हैं कि इन दोनों से क्या ज्यादा सस्ता पड़ता है। तो बता दें कि भारत में घरेलू एलपीजी सिलिंडर आमतौर पर 14.2 किलोग्राम का होता है, जिसकी कीमत शहर और वितरण के आधार पर लगभग 800 से 1100 रुपये तक हो सकती है। वहीं, PNG (पाइपलाइन गैस) में मीटर लगाया जाता है और बिल गैस के वास्तविक उपयोग के आधार पर आता है।
विज्ञापन
सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन?
- फोटो : Adobe stock
अधिकांश शहरों में PNG की कीमत लगभग 40 से 60 रुपये प्रति यूनिट के आसपास होती है। इसका मतलब है कि PNG में उपयोग के अनुसार बिल आता है, जबकि एलपीजी में पूरे सिलिंडर की कीमत अग्रिम चुकानी होती है। यदि घर में गैस की खपत अधिक है, तो PNG कनेक्शन मासिक खर्च को नियंत्रित करने में अधिक लाभकारी साबित हो सकता है।