Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
LPG Gas Agency Dealership Scam: How Fraudsters Dupe People in Name of Allocating Gas Dealership
{"_id":"6a40f21d26e6791f460d286a","slug":"lpg-gas-agency-dealership-scam-how-fraudsters-dupe-people-in-name-of-allocating-gas-dealership-2026-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gas Agency Scam: गैस एजेंसी खुलवाने का झांसा देकर ऐसे हो रही है ठगी, कहीं आप भी न फंस जाएं चक्कर में?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Gas Agency Scam: गैस एजेंसी खुलवाने का झांसा देकर ऐसे हो रही है ठगी, कहीं आप भी न फंस जाएं चक्कर में?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 28 Jun 2026 03:36 PM IST
सार
Fake Dealership Website Fraud: गैस एजेंसी खोलवाने नाम पर जालसाज आम लोगों को ठगने का एक नया तरीका अपना रहे हैं। बहुत से लोग आंख बंद करके उनपर भरोसा कर ले रहे हैं, और उन्हें सिक्योरिटी मनी के नाम पर पैसे भी ट्रांसफर कर दे रहे हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गैस एजेंसी डीलरशिप फ्रॉड
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
LPG Gas Agency Scam: आज के समय में अपना खुद का बिजनेस शुरू करना हर किसी का सपना होता है, और अगर बात गैस एजेंसी खोलने की हो, तो लोग इसे एक सुरक्षित और मुनाफे वाला सौदा मानते हैं। इसी बात का फायदा उठाकर साइबर ठगों और जालसाजों ने मासूम लोगों को ठगने का एक नया और खतरनाक जरिया ढूंढ निकाला है।
ये जालसाज सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फर्जी विज्ञापन देकर लोगों को झांसा देते हैं कि उन्हें घर बैठे बहुत ही आसानी से एलपीजी गैस एजेंसी की डीलरशिप मिल जाएगी। अक्सर कुछ लोग इन ठगों की बातों में आकर अपने जीवन की जमा-पूंजी इन ठगों के हवाले कर देते हैं। आइए इसलिए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
2 of 5
फर्जी वेबसाइटों का बिछाया जाता है जाल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
फर्जी वेबसाइटों का बिछाया जाता है जाल
जालसाज सबसे पहले हूबहू असली जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइटें (जैसे Indane, HP या Bharat Gas की नकली साइट्स) बनाते हैं। जब लोग गूगल पर गैस एजेंसी के लिए सर्च करते हैं, तो ये नकली वेबसाइटें ऊपर दिखाई देती हैं, जहां लोग अनजाने में अपनी सारी पर्सनल डिटेल्स और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड कर देते हैं।
3 of 5
रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी मनी के नाम पर लूट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी मनी के नाम पर लूट
फॉर्म भरने के बाद ठग आपको फोन करते हैं और खुद को गैस कंपनी का बड़ा अधिकारी बताते हैं। इसके बाद वे फाइल चार्ज, एनओसी, जमीन का इंस्पेक्शन और सिक्योरिटी मनी के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपये जमा करवा लेते हैं, और पैसा मिलते ही उनका फोन बंद हो जाता है।
फर्जी अप्रूवल लेटर भेजकर जीतते हैं भरोसा
लोगों को शक न हो, इसके लिए ये ठग ईमेल या व्हाट्सएप पर फर्जी 'अलॉटमेंट लेटर' भेजते हैं, जिस पर भारत सरकार और तेल कंपनियों के नकली लोगो और जाली हस्ताक्षर होते हैं। इसे देखकर आम इंसान सच मान बैठता है और बिना सोचे-समझे और पैसे ट्रांसफर कर देता है।
विज्ञापन
5 of 5
hacker
- फोटो : FREEPIK
सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये जरूरी नियम
ध्यान रखें कि गैस डीलरशिप के लिए सरकार का सिर्फ एक ही आधिकारिक पोर्टल (lpgvitarakchayan.in) है। किसी भी विज्ञापन पर भरोसा करने के बजाय हमेशा संबंधित तेल कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय जाकर खुद पूरी सच्चाई पता करें, किसी भी अनजान व्यक्ति के खाते में एडवांस पैसा भूलकर भी ट्रांसफर न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।