सब्सक्राइब करें

New Aadhaar App: क्या आधार के नए एप में लॉग इन के लिए ट्रांसफर करनी होगी डिटेल्स? यहां दूर करें कंफ्यूजन

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 01 Jun 2026 07:13 PM IST
सार

New Aadhaar App Login Process: UIDAI ने आधार का नया एप लांच किया है, जिसका नाम आधार एप है। अभी तक इसकी जगह पर mAadhaar एप का इस्तेमाल किया जाता था, जो अब प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। ऐसे आइए इस लेख में नए आधार एप के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
New Aadhaar App Update: Do You Need to Transfer Personal Details to Log In? Clearing All Confusions
आधार के नए एप के बारे में जानें - फोटो : AI

How To Use New Aadhaar Application: सरकार ने आधार कार्डधारकों की सुविधा के लिए एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है। बता दें कि आधार कार्ड का पुरानी एप mAadhaar को बंद कर दिया गया है। आधार एप को पेश किए जाने के बाद से आम लोगों के बीच लॉग-इन प्रक्रिया को लेकर कई तरह के सवाल और कंफ्यूजन बने हुए हैं। बहुत से लोगों के मन में यह डर है कि क्या नए एप का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें अपनी पुरानी डिटेल्स या दस्तावेज दोबारा ट्रांसफर करने होंगे? 



चूंकि आधार आज के समय में हर भारतीय नागरिक के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील डिजिटल पहचान पत्र बन चुका है, इसलिए इससे जुड़ी किसी भी तकनीकी अपडेट को लेकर सतर्कता स्वाभाविक है। असल में नए एप की सुरक्षा प्रणाली और यूटिलिटी फीचर्स को पहले से कहीं अधिक एडवांस और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। आइए इस लेख में समझते हैं कि नए एप में लॉग-इन करने का तरीका क्या है और क्या आपको वाकई कोई डेटा ट्रांसफर करने की आवश्यकता है।

New Aadhaar App Update: Do You Need to Transfer Personal Details to Log In? Clearing All Confusions
क्या वाकई आपको नए आधार एप में डिटेल्स ट्रांसफर करनी होगी? - फोटो : Amar Ujala

क्या वाकई आपको नए आधार एप में डिटेल्स ट्रांसफर करनी होगी?

  • नए आधार एप में लॉग-इन करने के लिए आपको पुराने एप से कोई भी डेटा या पर्सनल डिटेल्स मैन्युअल रूप से ट्रांसफर करने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है।
  • आपका सारा डेटा यूआईडीएआई के मुख्य सर्वर पर सुरक्षित रहता है, जिसे नया एप आपके मोबाइल नंबर के जरिए सीधे एक्सेस कर लेता है।
  • आप नए आधार एप को प्लेस्टोर से डाइनलोड कर सकते हैं। नए एप को डाउनलोड करने के बाद आपको सिर्फ अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होती है।
Trending Videos
New Aadhaar App Update: Do You Need to Transfer Personal Details to Log In? Clearing All Confusions
नए आधार एप में लॉग-इन करने की बेहद सरल प्रक्रिया - फोटो : Adobestock

नए आधार एप में लॉग-इन करने की बेहद सरल प्रक्रिया

  • एप में अपना क्रेडेंशियल दर्ज करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड आएगा, ओटीपी डालते ही आपकी सारी डिटेल्स खुल जाएंगी।
  • पहली बार लॉग-इन करते समय एप आपको चार अंकों का एक नया पासवर्ड या सीक्रेट पिन बनाने के लिए कहेगा।
  • अगर आपका फोन फिंगरप्रिंट या फेस लॉक सपोर्ट करता है, तो आप भविष्य में तुरंत लॉग-इन करने के लिए इसे इनेबल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
New Aadhaar App Update: Do You Need to Transfer Personal Details to Log In? Clearing All Confusions
नए एप में मिलने वाले बेहतरीन और एडवांस फीचर्स - फोटो : Adobestock

नए एप में मिलने वाले बेहतरीन और एडवांस फीचर्स

  • लॉग-इन पूरा होते ही आप अपने फोन पर कभी भी और कहीं भी डिजिटल रूप से प्रमाणित ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • कोई आपके डेटा का गलत इस्तेमाल न कर सके, इसके लिए आप एप से ही अपने फिंगरप्रिंट और आईरिस डेटा को अस्थायी रूप से लॉक कर सकते हैं।
  • और सबसे बड़ी सुविधा ये है कि इस एप की मदद से आप आसानी से अपने आधार कार्ड का मोबाइल नंबर और एड्रेस खुद से बदल सकते हैं।
विज्ञापन
New Aadhaar App Update: Do You Need to Transfer Personal Details to Log In? Clearing All Confusions
एप इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानी - फोटो : Amar Ujala
एप इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानी
  • इस एप को हमेशा गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से ही डाउनलोड करें, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • लॉग-इन करते समय आने वाले ओटीपी या एप के सीक्रेट पिन को भूलकर भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed