सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: PMKY की वेबसाइट पर अब तक कोई अपडेट नहीं, क्या 20 जून को ही जारी होगी 23वीं किस्त या नहीं?

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 17 Jun 2026 07:52 AM IST
सार

PM Kisan Yojana Ki 23 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर 23वीं किस्त आने की तारीख के बारे में अब तक कोई अपडेट नहीं दिया गया है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या 20 जून को ही 23वीं किस्त रिलीज होगी या नहीं?

विज्ञापन
No update yet on the official PM Kisan Yojana website will the 23rd installment be released on 20 June or not
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी। - फोटो : Amar Ujala AI

PM Kisan Yojana 23rd Installment Release Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार इस योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस शहर से जारी करेंगे 23वीं किस्त? यहां जानें किसान

मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार 23वीं किस्त 20 जून 2026 को यानी 3 दिन बाद आएगी। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि अब तक पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर इसको लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों है और क्या 20 जून को ही 23वीं किस्त रिलीज होगी या नहीं...

No update yet on the official PM Kisan Yojana website will the 23rd installment be released on 20 June or not
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी। - फोटो : Adobe Stock

कब रिलीज होनी है 23वीं किस्त?

  • दरअसल, पीएम किसान योजना की आधिकारिक एक्स अकाउंट और कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी गई
  • इसमें बताया गया है कि 20 जून 2026 को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होगी
  • ऐसे में अब इस बात की चर्चा हर तरफ है कि 23वीं किस्त शनिवार यानी 20 जून को ही रिलीज होगी
No update yet on the official PM Kisan Yojana website will the 23rd installment be released on 20 June or not
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी। - फोटो : pmkisan.gov.in

पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर क्या है?

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर 23वीं किस्त कब रिलीज होगी, ऐसी कोई जानकारी अब तक नहीं दी गई है
  • वेबसाइट पर 22वीं किस्त (जो 13 मार्च 2026 को जारी हो चुकी है) की ही जानकारी दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
No update yet on the official PM Kisan Yojana website will the 23rd installment be released on 20 June or not
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी। - फोटो : Adobe Stock

क्या 20 जून को ही जारी होगी 23वीं किस्त?

  • बात अगर पीएम किसान योजना की वेबसाइट की करें, तो इससे पहले भी किस्त आने की जानकारी वेबसाइट पर देरी से अपडेट हुई हैं
  • हालांकि, अब किस्त आने में सिर्फ 3 दिन बचे हैं, ऐसे में जानकारी का अपडेट न होना सोचने पर मजबूर जरूर करता है
  • पर माना जा रहा है कि शायद आज या कल तक आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी अपडेट हो जाए
विज्ञापन
No update yet on the official PM Kisan Yojana website will the 23rd installment be released on 20 June or not
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी। - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, 23वीं किस्त के लिए अगर कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट से जानकारी दी गई है, तो इसमें कोई शक नहीं है
  • इसलिए माना जा रहा है कि 20 जून 2026 को ही 23वीं किस्त जारी होगी
  • हालांकि, किस्त कितने बजे जारी होगी अभी इसका इंतजार जरूर है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed