Fuel Pump Damage Causes: हमारे देश में अक्सर ये देखने को मिलता है कि मध्यम वर्गीय परिवारों के लोग बाइक में 100-100 रुपये का पेट्रोल भरवाते हैं। देखा जाए तो यह एक सामान्य बात है। कई लोग इसे बजट मैनेज करने का आसान तरीका मानते हैं। वे मानते हैं कि इससे वो अपने रोज खर्चे को नियंत्रित कर सकते हैं। हालांकि इस तरह छोटे अमाउंट में बार-बार पेट्रोल भरवाने के कुछ नुकसान भी हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
{"_id":"6a0300a914659a25ba0f543f","slug":"petrol-refilling-habits-pros-and-cons-of-filling-fuel-for-just-100-rupees-know-in-hindi-2026-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Tips: क्या आप भी अपनी बाइक में भरवाते हैं 100-100 रुपये का पेट्रोल? जान लें इसके फायदे और नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bike Tips: क्या आप भी अपनी बाइक में भरवाते हैं 100-100 रुपये का पेट्रोल? जान लें इसके फायदे और नुकसान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 12 May 2026 07:47 PM IST
सार
Disadvantages of Low Fuel: अक्सर लोग बाइक में बार-बार छोटे अमाउंट का पेट्रोल डालते हैं। बहुत बार ये देखने मिलता है कि लोग 100-100 रुपये का पेट्रोल डाल रहे हैं, जो की एक सामान्य आदत है, मगर इसके कुछ फायदे और नुकसान होते हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
बार-बार 100 रुपये के पेट्रेल भरने के नुकसान और फायदे
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
100 रुपये का पेट्रोल भरवाने के नुकसान
- फोटो : AdobeStock
100 रुपये का पेट्रोल भरवाने के नुकसान
- आजकल की एडवांस बाइक्स में इलेक्ट्रिक फ्यूल पंप होता है, जिसे ठंडा रखने के लिए टैंक में पर्याप्त पेट्रोल की जरूरत होती है।
- जब आप पेट्रोल भरवाने के लिए बार-बार टंकी खोलते हैं, तो खाली टैंक में नमी और हवा पहुंच जाती है, जिससे जमा होने से पेट्रोल की गुणवत्ता खराब असर पड़ता है।
- पर अच्छी बात यह है कि ये परेशानियां उतनी बड़ी नहीं हैं, जितना असर इस आदत का आपके बजट और इंजन पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन की परफॉरमेंस पर असर
- फोटो : AdobeStock
इंजन की परफॉरमेंस पर असर
- कम पेट्रोल होने पर अक्सर बाइक झटके लेने लगती है, जिससे इंजन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
- कम तेल होने पर किसी भी समय बीच रास्ते में तेल खत्म होने का डर बना रहता है।
- बार-बार पेट्रोल पंप जाने और लाइन में लगने से भी आपका समय और ईंधन बर्बाद होता है।
बार बार 100 रुपये का पेट्रोल भरवाने के फायदे
- फोटो : Adobe Stock
बार-बार 100 रुपये का पेट्रोल भरवाने के फायदे
- जो लोग रोज के खर्चे के हिसाब से चलते हैं और उन्हें रोज एक तय दूरी की ही यात्रा करनी होती है, उनके लिए यह तरीका आर्थिक रूप से सुविधाजनक रहता है।
- अगर बाइक कहीं बाहर खड़ी है, तो टैंक में कम तेल होने पर तेल चोरी का नुकसान कम होता है।
विज्ञापन
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
बाइक में तेल भरवाने का सही तरीका
- कोशिश करें कि आपकी बाइक का फ्यूल टैंक हमेशा कम से कम आधा भरा रहे।
- गाड़ी को लगातार रिजर्व मोड में न चलाएं, इससे फ्यूल पंप के जलने का खतरा रहता है।
- महीने में एक बार टैंक को पूरा भरवाएं ताकि अंदर की गंदगी साफ हो सके और आपकी गाड़ी का इंजन सुरक्षित रहे।