फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan 24th Installment: क्या एक ही घर में पति-पत्नी दोनों के खाते में आ सकते हैं 2000 रुपये? जानें नियम

Sun, 12 Jul 2026 08:42 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 12 Jul 2026 08:42 AM IST
सार

PM Kisan Yojna 24th Installment: पीएम किसान योजना की अब तक 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं, ऐसे में अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में बहुत से लोगों के दिमाग में ये सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में पति-पत्नी दोनों लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं? आइए इस लेख में इसी का जवाब जानते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: Can Both Husband and Wife Receive Benefits? Know the Official Scheme Rules
पति-पत्नी पीएम किसान नियम - फोटो : AI

Husband Wife PM Kisan Rules: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है। जैसे-जैसे योजना की 24वीं किस्त का समय नजदीक आ रहा है, कई किसानों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या एक ही परिवार में पति और पत्नी दोनों को इस योजना का लाभ मिल सकता है। बहुत से लोग इसी कंफ्यूजन की वजह से एक ही परिवार में दो लोगों के नाम से आवेदन कर देते हैं। 



बता दें कि सरकार ने इस विषय पर बहुत ही स्पष्ट और कड़े नियम बनाए हैं, जिन्हें न जानने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है। इसलिए आइए इस लेख में सरकारी नियम से जुड़े पूरे सच को समझते हैं।

PM Kisan 24th Installment: Can Both Husband and Wife Receive Benefits? Know the Official Scheme Rules
एक परिवार से केवल एक सदस्य को ही लाभ - फोटो : Adobe Stock

एक परिवार से केवल एक सदस्य को ही लाभ
पीएम किसान योजना के आधिकारिक नियमों के अनुसार, एक किसान परिवार में से सिर्फ एक ही व्यक्ति को पीएम किसान योजना का लाभ मिल सकता है। सरकार की परिभाषा के मुताबिक, एक 'परिवार' का मतलब पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों से है। इसलिए, अगर पति और पत्नी दोनों के नाम पर खेती योग्य जमीन है, तब भी दोनों में से किसी एक को ही इस योजना का पात्र माना जाएगा।

PM Kisan 24th Installment: Can Both Husband and Wife Receive Benefits? Know the Official Scheme Rules
दोनों के आवेदन करने पर आएगी मुसीबत - फोटो : Adobe Stock

दोनों के आवेदन करने पर आएगी मुसीबत
अगर किसी घर में पति और पत्नी दोनों ने चालाकी से या जानकारी के अभाव में अलग-अलग आवेदन कर दिया है, तो उनका फॉर्म तुरंत रिजेक्ट (खारिज) कर दिया जाएगा। सरकार के पास मौजूद डिजिटल डेटाबेस से ऐसी गड़बड़ियों को आसानी से पकड़ लिया जाता है। इतना ही नहीं, गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेने के प्रयास को नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: Can Both Husband and Wife Receive Benefits? Know the Official Scheme Rules
गलत तरीके से लिए पैसे तो होगी रिकवरी - फोटो : AdobeStock

गलत तरीके से लिए पैसे तो होगी रिकवरी
अगर किसी वजह से किसी परिवार में पति-पत्नी दोनों के खातों में योजना के पैसे आ चुके हैं, तो सरकार उसकी रिकवरी कर सकती है। कृषि विभाग ऐसे मामलों में 'फर्जी लाभार्थी' मानकर नोटिस जारी करता है। नियम के तहत, गलत तरीके से उठाई गई पूरी रकम की वसूली की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति पैसे लौटाने में आनाकानी करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: Can Both Husband and Wife Receive Benefits? Know the Official Scheme Rules
24वीं किस्त पाने के लिए करा लें ई-केवाईसी - फोटो : AdobeStock
24वीं किस्त पाने के लिए करा लें ई-केवाईसी
अगर आप योजना के पात्र हैं, तो अपनी 24वीं किस्त बिना किसी रुकावट के पाने के लिए तुरंत अपने खाते की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके साथ ही अपने बैंक खाते को आधार से लिंक और डीबीटी विकल्प को एक्टिव रखें। भू-सत्यापन पूरा न होने की स्थिति में भी आपकी आने वाली किस्त अटक सकती है, इसलिए नजदीकी कृषि केंद्र जाकर इसे समय रहते ही दुरुस्त करा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed