सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojna : किन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 22वीं किस्त के पैसे? जानिए यहां

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 25 Dec 2025 09:36 AM IST
सार

देशभर में कई किसान ऐसे हैं, जिनकी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अटक सकती है। अगर आप बिना रुकावट किस्त का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको योजना में कुछ जरूरी कार्य करा लेने चाहिए। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Check Eligibility eKYC and Steps to Get Payment on Time
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2019 में की थी। इसके तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सालाना तीन बराबर किस्तों के रूप में दी जाती है। केंद्र सरकार अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी कर चुकी है। वहीं अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि, कई लाभार्थियों की 22वीं किस्त अटक सकती है। पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।



अगर आप ये जरूरी कार्य नहीं करते हैं तो आपको 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ई-केवाईसी, बैंक खाते से आधार का लिंक न होना या गलत जानकारी के कारण बड़ी संख्या में किसानों को पिछली किस्त का लाभ नहीं मिला है। इस कारण सरकार बार-बार किसानों से कह रही है कि वे समय रहते सभी जरूरी कार्य पूरा करा लें, ताकि उन्हें बिना रुकावट 22वीं किस्त का लाभ मिल सके। 

Trending Videos
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Check Eligibility eKYC and Steps to Get Payment on Time
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पीएम किसान योजना में आपको ई-केवाईसी (e-KYC) करानी जरूरी है। वे किसान जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनकी 22वीं किस्त अटक सकती है। सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है ताकि फर्जी लाभार्थियों को योजना से बाहर किया जा सके। आप पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Check Eligibility eKYC and Steps to Get Payment on Time
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

किस्त के अटकने का दूसरा मुख्य कारण बैंक खाते से आधार लिंक न होना है। अगर किसान का बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है या खाता बंद हो चुका है, तो इस स्थिति में भी आपके खाते में 22वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। कई मामलों में IFSC कोड या खाता नंबर में गलती भी किस्त अटकने की वजह बनती है। ऐसे में ये गलतियां आपको ठीक करा लेनी चाहिए।

PM Kisan Yojana: सरकार जारी करेगी 22वीं किस्त, किसान जानें आपके बैंक खाते में आएंगे 2000 रुपये या नहीं

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Check Eligibility eKYC and Steps to Get Payment on Time
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा आवेदन करते समय योजना में दर्ज गलत जानकारी से भी 22वीं किस्त अटक सकती है। नाम की स्पेलिंग, जेंडर या किसी अन्य गलत जानकारी को दर्ज करने की वजह से आपकी 22वीं किस्त रोकी जा सकती है। बिना रुकावट लाभ पाने के लिए आपको योजना में दर्ज ये गलत जानकारियां ठीक करा लेनी चाहिए।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Check Eligibility eKYC and Steps to Get Payment on Time
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त अगले साल फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, कोई आधिकारिक एलान इसको लेकर नहीं किया गया है। 

PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार में पति-पत्नी और बच्चे सभी को मिल सकता है 22वीं किस्त का लाभ? जानें नियम

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed