फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: बिना 'फॉर्मर रजिस्ट्री' नहीं मिलेंगे किस्त के पैसे, आज ही करवा लें किसान ये काम

Wed, 10 Sep 2025 09:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 Sep 2025 09:17 AM IST
सार

PM Kisan Yojana Ki Farmer Registry Kaise Karen: किसानों के लिए भारत सरकार पीएम किसान योजना चलाती है। जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं उन्हें सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Benefit Without Farmer Registry Scheme Eligibility Explained in Hindi
पीएम किसान योजना के लाभार्थी फॉर्मर रजिस्ट्री कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : AdobeStock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Farmer Registry: अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मौजूदा समय में इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। आप भी अगर ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप यहां जान सकते हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे भारत सरकार किसानों के लिए चलाती है।

अगर आप भी एक किसान हैं तो आप इस पीएम किसान योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, अगर आपको इस योजना के तहत मिलने वाले आर्थिक लाभ चाहिए तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं। जैसे, एक काम है फॉर्मर रजिस्ट्री का। अगर आपको इस योजना के तहत मिलने वाले आर्थिक लाभ चाहिए तो आपको ये काम करवाना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं फॉर्मर रजिस्ट्री के बारे में। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 21st Installment Benefit Without Farmer Registry Scheme Eligibility Explained in Hindi
पीएम किसान योजना के लाभार्थी फॉर्मर रजिस्ट्री कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : AdobeStock

फॉर्मर रजिस्ट्री जरूरी

  • आप पीएम किसान योजना से जुडे हैं और अगली किस्त यानी 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको नियमों के तहत फॉर्मर रजिस्ट्री करवाना जरूरी है। योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना होता है।
PM Kisan Yojana 21st Installment Benefit Without Farmer Registry Scheme Eligibility Explained in Hindi
पीएम किसान योजना के लाभार्थी फॉर्मर रजिस्ट्री कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करवा सकते हैं फॉर्मर रजिस्ट्री

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपने अब तक फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई है, तो आप इसे करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर जाकर या फिर सरकार द्वारा पंचायत भवन जाना होता है। विभाग द्वारा कई बार गांवों में कैंप भी लगाए जाते हैं, जहां से आप फॉर्मर रजिस्ट्री का काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Benefit Without Farmer Registry Scheme Eligibility Explained in Hindi
पीएम किसान योजना के लाभार्थी फॉर्मर रजिस्ट्री कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, आप चाहें तो फॉर्मर रजिस्ट्री के काम को ऑनलाइन भी करवा सकते हैं। इसके लिए राज्यों की अपनी वेबसाइट है। जैसे, अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं तो आप इस पोर्टल https://upfr.agristack.gov.in के जरिए फॉर्मर रजिस्ट्री करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Benefit Without Farmer Registry Scheme Eligibility Explained in Hindi
पीएम किसान योजना के लाभार्थी फॉर्मर रजिस्ट्री कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ये-ये चीजें होती हैं फॉर्मर रजिस्ट्री में

  • आपको फॉर्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए आधार कार्ड चाहिए होता है जिससे आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है। आपको खतौनी भी चाहिए। फॉर्मर रजस्ट्री में किसान और पिता का नाम, उसके स्वामित्व वाले सभी गाटा संख्याएं दर्ज की जाती हैं। किसान का अंश, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ई-केवाईसी की जानकारी भी इसमें होती है। ऐसे में अगर आपने अब तक फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई है, तो आपको ये काम जल्द करवा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम करवाना बेहद जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed