सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: खाते में नहीं आई 22वीं किस्त तो इन गलतियों को करें ठीक, मिल सकती है अटकी हुई 22वीं किस्त

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Mon, 16 Mar 2026 08:07 AM IST
सार

PM Kisan Yojana 22 Kist: पीएम किसान योजना की अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं, लेकिन अगर आपके बैंक खाते में 22वीं किस्त नहीं आई है। तो आप यहां किस्त अटकने का कारण जान सकते हैं। साथ ही जान सकते हैं कि आपको अटकी हुई 22वीं किस्त कैसे मिल सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana If you get the eKYC land verification and Aadhaar linking done you can get the pending 22 Kist
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अटकने के क्या कारण हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana 22th Installment Stuck Reason: देश में चलने वाली कई अलग-अलग योजनाओं के जरिए लोगों को लाभ दिया जाता है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जो देश की सबसे चर्चित योजनाओं में से एक है।

मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों पात्र किसान जुड़े हैं और इस बार इन पात्र किसानों को योजना की 22वीं किस्त मिली। इस किस्त में हर किस्त की तरह ही लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये मिले, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिनकी ये किस्त अटक गई और वे लाभ से वंचित रह गए। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि किन कारणों से 22वीं किस्त अटक गई और क्या अभी भी ये मिल सकती है या नहीं।

Trending Videos
PM Kisan Yojana If you get the eKYC land verification and Aadhaar linking done you can get the pending 22 Kist
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अटकने के क्या कारण हैं? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हुई 22वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 के दिन जारी हुई
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22वीं किस्त डीबीटी के जरिए जारी की
  • 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों को 22वीं किस्त का लाभ मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana If you get the eKYC land verification and Aadhaar linking done you can get the pending 22 Kist
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अटकने के क्या कारण हैं? - फोटो : Adobe Stock

किन कारणों की वजह से अटकी हो सकती है 22वीं किस्त?

पहला कारण

  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आपकी किस्त अटक सकती है, क्योंकि ये योजना का सबसे जरूरी काम है
  • योजना से जुड़े किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य होता है। इसलिए अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटकी हो सकती है
  • आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या फिर खुद योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं
PM Kisan Yojana If you get the eKYC land verification and Aadhaar linking done you can get the pending 22 Kist
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अटकने के क्या कारण हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा कारण

  • अगर आपने योजना से जुड़ने के बाद भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है
  • इसमें लाभार्थियों की खेती वाली जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है
  • अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटकी हो सकती है
  • आप अपने स्थानीय पटवारी या तहसील कार्यालय से इस काम को करवा सकते हैं
विज्ञापन
PM Kisan Yojana If you get the eKYC land verification and Aadhaar linking done you can get the pending 22 Kist
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अटकने के क्या कारण हैं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा कारण

  • अगर आपने आधार लिंकिंग का काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटकी हो सकती है
  • आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर ये काम करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed