आज मजदूर दिवस है। इस खास अवसर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिक एक खास स्कीम में निवेश करके अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सामाजिक सुरक्षा स्कीम है। इसका उद्देश्य छोटे कामगारों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार और अन्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को वृद्धावस्था में पेंशन प्रदान करना है। इस योजना में श्रमिक नियमित निवेश करके 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।
Govt Scheme: मजूदर दिवस के मौके पर श्रमिक इस स्कीम में करें निवेश, मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Fri, 01 May 2026 06:28 PM IST
सार
मजदूर दिवस के अवसर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिक भारत सरकार की एक शानदार स्कीम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में निवेश करके अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन