Smart TV Microphone Disable: आजकल लगभग हर घर में स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल हो रहा है, जो हमारे मनोरंजन को आसान बनाता है। स्मार्ट टीवी नाम से ही बहुत स्पष्ट है कि वो स्मार्ट होता है, इसमें स्मार्टफोन से मिलते-जुलते कुछ फीचर भी होते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आपका यह पसंदीदा टीवी आपकी निजी बातें भी सुन सकता है?
{"_id":"6a0837d4770a91dbaf0ed905","slug":"smart-tv-privacy-is-your-smart-tv-listening-to-you-learn-how-to-turn-off-ai-spy-settings-know-in-hindi-2026-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smart TV Privacy: क्या आपका स्मार्ट टीवी आपकी बातें सुन रहा है? यहां जानें 'एआई' जासूसी बंद करने की सेटिंग","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Smart TV Privacy: क्या आपका स्मार्ट टीवी आपकी बातें सुन रहा है? यहां जानें 'एआई' जासूसी बंद करने की सेटिंग
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 16 May 2026 02:54 PM IST
सार
Smart TV Privacy Settings: आज के समय में स्मार्ट टीवी बहुत से लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। ये बात बहुत कम लोगों को मालूम है कि स्मार्ट टीवी आपकी बातें सुन कर उसी हिसाब से आपको विज्ञापन दिखाता है। इसलिए आइए इस लेख में उस सेटिंग को बंद करने की प्रक्रिया जानते हैं, जो टीवी के माइक्रोफोन को हमेशा ऑन रखता है।
विज्ञापन
स्मार्ट टीवी से आपकी जासूसी कैसे हो रही है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे होती है स्मार्ट टीवी से आपकी जासूसी?
- फोटो : AI
कैसे होती है स्मार्ट टीवी से आपकी जासूसी?
- आपने देखा होगा कि रिमोट या टीवी में लगा माइक्रोफोन आपके वॉयस कमांड (जैसे 'हे गूगल' या 'एलेक्सा') का इंतजार करने के लिए हमेशा ऑन रहता है।
- टीवी कंपनियां अनजाने में आपसे कुछ प्राइवेसी पॉलिसी पर 'एक्सेप्ट' करवा लेती हैं, जिससे आपका डेटा थर्ड-पार्टी ऐप्स के पास चला जाता है।
- इतना ही नहीं आपके टीवी की ऑटोमैटिक कंटेंट रिकग्निशन तकनीक यह ट्रैक करती है कि आप टीवी पर क्या देख रहे हैं, ताकि आपको उसी आधार पर विज्ञापन दिखाए जा सकें।
जासूसी बंद करने की 3 जरूरी सेटिंग्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
जासूसी बंद करने की 3 जरूरी सेटिंग्स
- सबसे पहले टीवी के रिमोट की मदद से सेटिंग में जाएं और फिर प्राइवेसी या अकाउंट का विकल्प चुनें।
- इसके बाद वहां चेक करें कि माइक्रोफोन एक्सेस या वाइस रिकोगनीजेशन एक्टिव है या नहीं।
- अगर एक्टिव हो तो उसे तुरंत डिसेबल करें।
- इसके बाद दूसरी सेंटिंग ये है कि प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर 'ACR' ढूंढें और इसके टिक मार्क को हटा दें, इससे टीवी ट्रैक करना बंद कर देगा।
- अब तीसरी सेटिंग में प्राइवेसी पॉलिसी और नियमों वाले सेक्शन में जाकर 'इंटरेस्ट बेस्ड एडवरटाइजिंग' और 'पर्सनलाइज्ड डाटा' का विकल्प बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट टीवी से प्राइवेसी बचाने के अन्य उपाय
- फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट टीवी से प्राइवेसी बचाने के अन्य उपाय
- आपके स्मार्ट टीवी में इन-बिल्ट कैमरा है, तो इस्तेमाल न होने पर उस पर काली टेप या वेबकैम कवर लगा दें।
- टीवी में फालतू के ऐप्स डाउनलोड न करें और जिन ऐप्स का इस्तेमाल न हो, उनकी परमिशन को तुरंत ब्लॉक कर दें।
- टीवी के ऑपरेटिंग सिस्टम को हमेशा लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखें, क्योंकि नए अपडेट में बग्स को ठीक किया जाता है।
विज्ञापन
प्राइवेसी से जुड़ी बुनियादी सावधानियां
- फोटो : Adobe Stock
प्राइवेसी से जुड़ी बुनियादी सावधानियां
- अपने स्मार्ट टीवी को हमेशा पासवर्ड से सुरक्षित घरेलू वाई-फाई से ही कनेक्ट करें, किसी खुले या पब्लिक नेटवर्क से नहीं।
- टीवी बेचते समय या रिपेयरिंग के लिए देते समय अपने सभी पर्सनल अकाउंट्स (गूगल, नेटफ्लिक्स आदि) को लॉगआउट करना न भूलें।