पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subhadra Yojana: सरकार का बड़ा तोहफा! महिलाओं को मिल रहे सीधे खाते में 10 हजार रुपये, जानें क्या है स्कीम

Sat, 27 Jun 2026 07:36 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प प्रकाश सिंह Updated Sat, 27 Jun 2026 07:36 PM IST
सार

ओडिशा सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एक खास स्कीम का संचालन कर रही है। इसका नाम सुभद्रा योजना है। 

विज्ञापन
Subhadra Yojana Kya Hai Know Benefits, Eligibility And Documents Check Complete Details
Subhadra Yojana - फोटो : AI Generated

महिलाओं की आर्थिक दशा में सुधार करने और उन्हें देश के विकास में भागीदार बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन्हीं में आज हम आपको ओडिशा सरकार की एक स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम सुभद्रा योजना है। राज्य में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई महिलाएं इस स्कीम से जुड़ रही हैं। इस योजना के अंतर्गत ओडिशा सरकार राज्य की महिलाओं को सालाना दो किस्तों के माध्यम से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को प्रदान कर रही है। इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं दैनिक जरूरतों, स्वास्थ्य, पोषण और छोटे घरेलू खर्चों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं। 

Subhadra Yojana Kya Hai Know Benefits, Eligibility And Documents Check Complete Details
Women - फोटो : AdobeStock

सुभद्रा योजना का लाभ ओडिशा सरकार उन्हीं महिलाओं को देती है, जो ओडिशा राज्य की स्थाई निवासी हैं। वे महिलाएं जो दूसरे राज्य में रहती हैं, वे इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकती हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं की आयु 21 से 60 साल के बीच होनी जरूरी है। 

Subhadra Yojana Kya Hai Know Benefits, Eligibility And Documents Check Complete Details
Women - फोटो : AdobeStock

इन सब के अलावा सरकार ने सुभद्रा योजना के लिए पात्रता शर्तों में आय से जुड़ी शर्त भी तय कर रखी है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इससे अधिक होने पर आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Subhadra Yojana Kya Hai Know Benefits, Eligibility And Documents Check Complete Details
Women - फोटो : AdobeStock

अगर महिला के परिवार में कोई इनकम टैक्स भरता है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सुभद्रा योजना के अंतर्गत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त करना चाहती है। इस योजना का लाभ मिलने से महिलाओं को अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। 

विज्ञापन
Subhadra Yojana Kya Hai Know Benefits, Eligibility And Documents Check Complete Details
Women - फोटो : AdobeStock

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको स्कीम में आवेदन के समय मांगे जाने वाले जरूरी दस्तावेजों के बारे में पता होना चाहिए। इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन के समय आपसे आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed