सब्सक्राइब करें

Traffic Rules: क्या खाकी वर्दी वाली पुलिस आपका चालान काट सकती है? जान लीजिए अपने अधिकार, वरना हो सकती है ठगी

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 15 Apr 2026 06:49 PM IST
सार

Traffic Challan Rules : अक्सर कुछ लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या खाकी वर्दी वाले पुलिस आपके गाड़ी का चालान काट सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं कि सफेद वर्दी या खाकी वर्दी के कौन-कौन से रैंक के अधिकारी आपकी गाड़ी का चालान कर सकते हैं।

विज्ञापन
Traffic Rules Can Khaki-Clad Police Fine You Know the Rank and Authority Rules to Avoid Frauds on the Road
क्या खाकी वर्दी वाला आपका चालान काट सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Police Sub-Inspector Challan Power: सड़क पर चलते समय जब पुलिस हमें रुकने का इशारा करती है, तो अक्सर हम इस उलझन में रहते हैं कि क्या सफेद वर्दी वाली ट्रैफिक पुलिस के अलावा खाकी वर्दी वाली भी हमारा चालान काट सकती है। नियमों और सड़क सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन सा पुलिसकर्मी कानूनन आपका चालान काटने का अधिकार रखता है। 



कई बार नियमों की सही जानकारी न होने के कारण आम नागरिक ठगी या गलत जुर्माने का शिकार हो जाते हैं। मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, खाकी वर्दी वाली पुलिस चालान काट तो सकती है, लेकिन इसके लिए कुछ खास शर्तें हैं जिसमें कुछ खास अधिकारी ही चालान काट सकते हैं। आइए विस्तार से समझते हैं कि सड़क पर आपकी गाड़ी रोकने वाले पुलिसकर्मी के पास वास्तव में क्या अधिकार हैं।

Trending Videos
Traffic Rules Can Khaki-Clad Police Fine You Know the Rank and Authority Rules to Avoid Frauds on the Road
खाकी वर्दी वाले पुलिस चालान काटने के अधिकार - फोटो : AI

खाकी वर्दी वाली पुलिस और चालान का अधिकार

  • सिर्फ सब-इंस्पेक्टर (SI) या उससे ऊपर की रैंक के अधिकारी (जैसे इंस्पेक्टर) ही चालान काट सकते हैं और जुर्माना वसूल सकते हैं।
  • एएसआई (ASI) से नीचे के पुलिसकर्मी (कांस्टेबल या हेड कांस्टेबल) मौके पर यानी 'स्पॉट चालान' नहीं काट सकते।
  • इस बात को ध्यान में रखें कि कांस्टेबल आपकी गलती का वीडियो बना सकते हैं या जानकारी नोट कर सकते हैं, जिसे बाद में अधिकारी को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic Rules Can Khaki-Clad Police Fine You Know the Rank and Authority Rules to Avoid Frauds on the Road
ट्रैफिक पुलिस के अधिकार - फोटो : Adobe Stock

ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल की शक्तियां

  • वहीं ट्रैफिक पुलिस (सफेद वर्दी) के हेड कांस्टेबल के पास चालान काटने अधिकार होता है, लेकिन ये अधिकार सीमित होता है।
  • ट्रैफिक पुलिस (सफेद वर्दी) के हेड कांस्टेबल आम तौर पर छोटे जुर्माना ही मौके पर वसूलने के लिए अधिकृत होते हैं।
  • छोटे अपराध जैसे बिना हेलमेट, गलत पार्किंग या रेड लाइट जंपिंग जैसे मामलों में वे चालान काट सकते हैं।
  • शराब पीकर गाड़ी चलाने या बिना लाइसेंस जैसे गंभीर अपराधों के लिए सिर्फ ASI या उससे ऊपर के अधिकारी ही अधिकृत हैं।
Traffic Rules Can Khaki-Clad Police Fine You Know the Rank and Authority Rules to Avoid Frauds on the Road
ट्रैफिक नियम का पालन जरूरी - फोटो : Adobe Stock

अगर गलत तरीके से चालान काटा जाए तो क्या करें?

  • अगर कोई कांस्टेबल आपसे जबरन पैसे मांगता है या गलत चालान काटता है, तो आप आगे बताए गए कदम उठा सकते हैं।
  • पुलिसकर्मी से उनका नाम और बेल्ट नंबर पूछें या उनकी आईडी दिखाने का अनुरोध करें।
  • कभी भी बिना आधिकारिक सरकारी रसीद या ऑनलाइन ई-चालान मैसेज के नकद पैसा न दें।
  • किसी भी प्रकार की बदतमीजी या अवैध वसूली की स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर सहायता मांगें।
विज्ञापन
Traffic Rules Can Khaki-Clad Police Fine You Know the Rank and Authority Rules to Avoid Frauds on the Road
ट्रैफिक नियम - फोटो : Adobe Stock
जागरूक नागरिक बनें
  • नियमों की जानकारी ही आपको सड़क पर किसी भी तरह के मानसिक या आर्थिक शोषण से बचा सकती है।
  • पुलिस का काम सुरक्षा करना है, इसलिए उनके साथ सहयोग करें लेकिन अपने अधिकारों के प्रति भी सचेत रहें।
  • अपनी आरसी और लाइसेंस को mParivahan एप में रखें ताकि आप जरूरत पड़ने पर आप तुरंत दिखा सकें।
  • सबसे अच्छा तरीका है कि आप हेलमेट पहनें और सीट बेल्ट लगाएं ताकि चालान की नौबत ही न आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed