पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Ticket: क्या सच में बुक हुई ट्रेन टिकट पर फ्री में नाम और यात्रा की तारीख बदलवा सकते हैं? जानें हकीकत

Sun, 28 Jun 2026 01:31 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 28 Jun 2026 01:31 PM IST
सार

Railway Date Change Policy: सोशल मीडिया पर बहुत से लोग ट्रेन टिकट से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं, कई जगहों पर ये बताया जा रहा है कि ट्रेन टिकट बुक के बाद भी नाम में सुधार करा सकते हैं। मगर रेलवे नियमों के मुताबिक एक बार टिकट बुक होने के बाद आप नाम, उम्र और लिंग में कोई परिवर्तन नहीं करा सकते हैं।

विज्ञापन
Train Ticket Rules Debunking Myths About Free Name and Date Changes on Indian Railways Tickets in hindi
ट्रेन टिकट से जुड़े नियम - फोटो : AI

Ticket Name Correction Myth: इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी कई खबरें बहुत तेजी से वायरल हो रही है कि जिसमें ये बताया जा रहा है कि बुक की हुई ट्रेन टिकट पर नाम और तारीख को मुफ्त में बदलवा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से यात्री ऐसी भ्रामक जानकारियों पर विश्वास कर लेते हैं और रेलवे स्टेशन पर जाकर अपना समय बर्बाद करते हैं।



सच तो यह है कि भारतीय रेलवे के नियमों में 'फ्री' नाम या तारीख बदलने का कोई प्रावधान ही नहीं है। आइए आज के इस लेख में हम समझते हैं कि क्या सच में बुक किए हुए ट्रेन टिकट पर फ्री में नाम और तारीख बदल सकते हैं।

Train Ticket Rules Debunking Myths About Free Name and Date Changes on Indian Railways Tickets in hindi
ट्रेन टिकट पर नाम सुधारना असंभव - फोटो : Adobe Stock

ट्रेन टिकट पर नाम सुधारना असंभव

  • सोशल मीडिया पर चल रही 'नाम सुधारने' की खबरें पूरी तरह भ्रामक और गलत हैं। 
  • रेलवे के नियमों के मुताबिक एक बार टिकट बुक होने के बाद उसमें नाम, उम्र या लिंग में किसी भी प्रकार का बदलाव करने का रेलवे के पास कोई नियम नहीं है।
  • अगर गलती से टिकट में नाम गलत दर्ज हो गया है, तो इसे ठीक करने का कोई विकल्प मौजूद नहीं है। आपको वह टिकट कैंसिल करके दोबारा नई टिकट बुक करवानी होगी।
Train Ticket Rules Debunking Myths About Free Name and Date Changes on Indian Railways Tickets in hindi
क्या सच में मुफ्त में तारीख बदल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या सच में मुफ्त में तारीख बदल सकते हैं?

  • बता दें कि सोशल मीडिया पर कई ऐसी खबरें भी देखने को मिल रही हैं जिसमें ट्रेन की तारीख मुफ्त में बदलने के दावे किए जा रहे हैं, जो की पूरी तरह गलत है।
  • भारतीय रेलवे अपनी तरफ से यात्रा की तारीख बदलने की कोई भी मुफ्त सुविधा नहीं देता है।
  • सोशल मीडिया पर आने वाली ऐसी किसी भी जानकारी पर भरोसा न करें, जो आपको बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट में बदलाव करने का दावा करती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Train Ticket Rules Debunking Myths About Free Name and Date Changes on Indian Railways Tickets in hindi
काउंटर टिकट के लिए नियम - फोटो : Adobe Stock

काउंटर टिकट के लिए नियम

  • बता दें कि रेलवे काउंटर से ली गई टिकट की तारीख बदली जा सकती है, वह भी एक शर्त के साथ। इसके लिए यात्री को ट्रेन छूटने से कम से कम 48 घंटे पहले स्टेशन पर जाकर आवेदन करना होगा।
  • तारीख बदलने की इस प्रक्रिया के लिए रेलवे प्रति पैसेंजर 60 रुपये का शुल्क वसूलता है। बिना यह शुल्क दिए तारीख बदलना संभव ही नहीं है। 
  • सबसे जरूरी बात की आप अपनी यात्रा की तारीख जिस तारीख पर ट्रांसफर कराना चाहते हैं उस दिन के ट्रेन में टिकट खाली होने पर ही आपको कंफर्ट सीटें मिल पाएंगी।
विज्ञापन
Train Ticket Rules Debunking Myths About Free Name and Date Changes on Indian Railways Tickets in hindi
सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें - फोटो : Adobe Stock
आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें
  • हमेशा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे के अधिकृत नियमों का ही पालन करें। किसी भी तरह की ऐसी भ्रामक जानकारी से मिलने पर उसकी पुष्टी करने के बाद ही भरोसा करें।
  • हमेशा टिकट बुक करते समय नाम, उम्र और तारीख को ध्यान से भरें। गलत जानकारी देने से बचें ताकि बाद में आपको टिकट कैंसिल करने का भारी आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed