फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: प्रॉपर्टी के कागजात गुम होने पर न हों परेशान, तुरंत करें ये काम मिलेंगे डुप्लीकेट दस्तावेज

Fri, 28 Apr 2023 12:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
What To Do If Property Document Lost Know The Process Of How To Get Duplicate Property Papers
How to get duplicate property papers - फोटो : Istock

How to get duplicate property papers: अगर आपकी कोई प्रॉपर्टी है। इस स्थिति में आपके पास उसके कागजात जरूर होंगे। ये कागज ही इस बात का सबूत होते हैं कि उस प्रॉपर्टी का मालिक कौन है? ऐसे में प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात का काफी ज्यादा महत्व है। कई बार तो लोग अपनी प्रॉपर्टी के कागजात को सुरक्षित रखने के लिए बैंक लॉकर्स का सहारा लेते हैं। प्रॉपर्टी के कागजातों की अहमियत इसलिए भी ज्यादा होती है क्योंकि इसकी मदद से आप भविष्य में अपनी प्रॉपर्टी को बेच सकते हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति के प्रॉपर्टी के कागजात कहीं खो जाएं। इस स्थिति में वह काफी परेशान हो जाता है। प्रॉपर्टी के कागजात खोने पर व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके प्रॉपर्टी के कागजात कहीं पर खो गए हैं। ऐसे में आपको कुछ काम तुरंत करने चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

What To Do If Property Document Lost Know The Process Of How To Get Duplicate Property Papers
How to get duplicate property papers - फोटो : istock

अगर आपकी प्रॉपर्टी के कागज खो या चोरी हो गए हैं। इस स्थिति में सबसे पहले आपको नजदीकी पुलिस स्टेशन में विजिट करके इसकी एफआईआर लिखवानी चाहिए। एफआईआर की कॉपी को अपने पास संभाल कर रख लें।

What To Do If Property Document Lost Know The Process Of How To Get Duplicate Property Papers
How to get duplicate property papers - फोटो : istock

इसके बाद आपको किसी अखबार में प्रॉपर्टी के कागज गुम होने की बात को छपवाना चाहिए। यह एक नोटिस होता है, जिसमें आपकी प्रॉपर्टी की जरूरी जानकारी होती है। आपका यह नोटिस अंग्रेजी और रिजनल अखबार दोनों में छपना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What To Do If Property Document Lost Know The Process Of How To Get Duplicate Property Papers
How to get duplicate property papers - फोटो : istock

अगर आप किसी हाउसिंग सोसायटी में रहते हैं। ऐसे में आप RWA से इस विषय में डुप्लीकेट सर्टिफिकेट ले सकते हैं। इसके बाद स्टांप पेपर पर अंडरटेकिंग बनवानी होगी। इस अंडरटेकिंग में आपकी प्रॉपर्टी की जरूरी जानकारी होनी चाहिए। अंडरटेकिंग में गुम हुए कागजात, एफआईआर और अखबार के नोटिस की पूरी जानकारी होनी जरूरी है। 

विज्ञापन
What To Do If Property Document Lost Know The Process Of How To Get Duplicate Property Papers
How to get duplicate property papers - फोटो : Istock

नेक्स्ट स्टेप पर अंडरटेकिंग को रजिस्टर कराके के रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर जमा करना है। इसे करने के बाद रजिस्ट्रार ऑफिस में डुप्लीकेट सेल डीड के लिए अप्लाई करें। अप्लाई करते समय आपको एफआईआर, अखबार में दिए विज्ञापन, डुप्लीकेट शेयर सर्टिफिकेट और नोटरी के साथ कुछ शुल्क देना होगा। इसके बाद सेल डीड जारी कर दी जाएगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed