फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर ध्वजारोहण: हनुमानगढ़ी दर्शन करने नहीं जाएंगे पीएम मोदी, कार्यक्रम में किया गया ये आंशिक बदलाव

Mon, 24 Nov 2025 11:50 AM IST
शाहरुख खान नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Nov 2025 11:50 AM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir Flag Hoisting: राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह को लेकर राम मंदिर परिसर में मेहमानों के बैठने के लिए बनाए गए ब्लॉकों की संख्या 15 से बढ़ाकर 19 कर दी गई है। आठ स्थानों पर भोजनालय का शुभारंभ किया गया है। वहीं, हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास ने बताया कि हनुमानगढ़ी में पीएम के आगमन की कोई सूचना नहीं है, पहले उन्हें हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए आना था।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple Flag Hoisting Ceremony Date Time: PM Modi Visit Schedule Program Details
ram mandir ayodhya - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले रामनगरी का हर मोड़, मंदिर-मार्ग और घर-आंगन दिव्यता से झिलमिला उठा है। कार्यक्रम में आंशिक बदलाव के चलते पीएम मोदी इस बार हनुमानगढ़ी दर्शन करने नहीं जाएंगे। 


ध्वजारोहण समारोह राम मंदिर की पूर्णता का संदेश है और मंदिर में राजाराम भी विराजित हो गए हैं। ऐसे में राजाराम के स्वागत को लेकर रामनगरी वैसे ही सजधज रही है जैसे राम आगमन पर अवधपुरी निखरी होगी।
 
Ayodhya Ram Temple Flag Hoisting Ceremony Date Time: PM Modi Visit Schedule Program Details
राममंदिर का विहंगम दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास ने बताया कि हनुमानगढ़ी में पीएम के आगमन की कोई सूचना नहीं है, पहले उन्हें हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए आना था। उधर राम मंदिर परिसर में मेहमानों के बैठने के लिए बनाए गए ब्लॉकों की संख्या 15 से बढ़ाकर 19 कर दी गई है। 
Ayodhya Ram Temple Flag Hoisting Ceremony Date Time: PM Modi Visit Schedule Program Details
राममंदिर का विहंगम दृश्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को हर एक ब्लॉक में कुर्सियां लगाने का काम चलता रहा। मेहमानों को प्रवेशिका भी दी जाने लगी है, इस पर अंकित क्यूआरकोड को स्कैन करने के बाद उनकी पहचान होगी, फिर उन्हें मंदिर में प्रवेश मिलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple Flag Hoisting Ceremony Date Time: PM Modi Visit Schedule Program Details
ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेहमानों का आगमन सोमवार से शुरू हो जाएगा। कारसेवक पुरम व तीर्थ क्षेत्र पुरम में मेहमानों की सुविधा के लिए कार्यालय भी खोल दिए गए हैं। अवध, काशी, गोरक्ष व कानपुर प्रांत के अलग-अलग कार्यालय बनाए गए हैं। 
 
विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple Flag Hoisting Ceremony Date Time: PM Modi Visit Schedule Program Details
ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर राम मंदिर में सजावट का अद्भुत दृश्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेहमानों को इन कार्यालयों से हर जरूरी जानकारी व सुविधा के लिए मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट की ओर आठ स्थानों पर सात भोजनालय का शुभारंभ भी रविवार से हो गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed